|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 

TMU मुरादाबाद को मिले तीन और शैक्षिक अवार्ड

सम्मान से बढ़ेगा विश्वविद्यालय का मनोबलः सुरेश जैन, कुलाधिपति

उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

Tags: Teerthankar Mahavir University TMU  Pakbara Moradabad, Suresh Jain Chanslor

Publised on : 2020:06:27     Time 09:34              Last  Update on  : 2020:06:27     Time 09:34  

TMU Teerthankar Mahavir University Moradabadमुरादाबाद, 27 जून 2020। (उप्रससे)। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय ने प्रदेश की 36 प्राइवेट यूनिवर्सिटीज को पछाड़ते हुए तीन अवार्ड पर कब्जा किया है। एक्सीलेंस इन क्वालिफाइड फैकल्टी, एक्सीलेंस इन रेजिडेंशियल फैसिलिटी, एक्सीलेंस इन कोर्सेज ऑफर्ड श्रेणी के अवार्ड टीएमयू की झोली में आए हैं। टीएमयू समेत यूपी के 20 सर्वश्रेठ शिक्षण संस्थानों को एक समाचार पत्र संस्थान की ओर से शिक्षा शिखर सम्मान से ऑनलाइन पुरस्कृत किया गया।

उल्लेखनीय है, इस सम्मान के लिए यूपी के 37 शिक्षण संस्थानों ने एंट्री भेजी थी। समारोह में यूपी के डिप्टी सीएम एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की बतौर मुख्य अतिथि थे। तीन अवार्ड मिलने पर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति सुरेश जैन बोले, यह सम्मान पाकर न केवल टीएमयू परिवार बल्कि हजारों अभिभावक और यूनिवर्सिटी के शुभेच्छु अभिभूत हैं। यूनिवर्सिटी को अब तक एक दर्जन से अधिक अवार्ड मिल चुके हैं।
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी TMU के कुलाधिपति सुरेश जैन Suresh Jain ने कहा, 2008 में स्थापित विवि में देश और विदेश के करीब 15 हजार स्टुडेंट्स अध्ययनरत हैं। यूनिवर्सिटी हर साल मेडिकल, डेंटल, पैरामेडिकल, फिजियोथेरेपी, नर्सिंग, फार्मेसी कोर्स के पास आउट ढाई हजार डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ देश सेवा को समर्पित करती है जबकि मैनेजमेंट, लॉ, कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग, एजुकेशन, एग्रीकल्चर, फिजिकल, जर्नलिज्म, फाइन आर्ट्स कोर्स करके शेष ढाई हजार सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में जॉब पाते हैं।
उल्लेखनीय है कि यूपी के 37 संस्थानों ने इन पुरस्कारों के लिए अपनी एंट्री भेजी लेकिन तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल ने अपने मानकों पर तीर्थंकर यूनिवर्सिटी समेत 20 शिक्षण संस्थानों को चुना। ज्यूरी में जाने-माने शिक्षाविद एवं बिमटेक के निदेशक  हरिवंश चतुर्वेदी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के पूर्व सचिव  प्रसन्न होता के अलावा डॉ. बीआर अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी डॉ. गिरीश सक्सेना शामिल रहे।

News Source Shyam Sundar Bhatia Journalist  Moradabad / UP Samachar Sewa, UP Web News

Summary:  TMU Moradabad won three educational awards with excellence category and other

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET