|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 

प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर भाडे के शूटर से करा दी प्रेमिका के पिता की हत्या, दो गिरफ्तार

मैनपुरी पुलिस ने प्रेमी सहित शूटर को भेजा जेल

 उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

Tags: Mainpuri, Love & crime ,  murder, paid shooter
Publised on : 2020:06:27     Time 19:08              Last  Update on  : 2020:06:27     Time 19:08 

Crime Newsमैनपुरी, 27 जून 2020। (उप्रससे)। प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर युवक ने भाड़े के शूटर के साथ मिलकर प्रेमिका के पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बीते 11 जून की सुबह सूचना मिली थी कि गाँव कोतवाली मैनपुरी के ग्राम रमईहार के पास एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। मृतक नंद किशोर का शव मक्के के खेत में मिला था। परिजनों ने गाँव के ही दो लोगों राकेश व दिवाकर को नामजद कराते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था।
पुलिस की तफ्तीश चालू होने के कुछ ही दिन बाद मृतक की पुत्री अंजली और गाँव के ही एक युवक सोनू उर्फ सुनील के बीच प्रेम संबंधों की बात मुखबिरों द्वारा पता चली तो घटना में एक नया मोड आ गया। लड़की के प्रेमी 20 वर्षीय सोनू उर्फ सुनील (फार्मेसी का छात्र) से जब पूछताछ हुई तो शुरू में वह सोनू बार बार अपना बयान बदलने लगा। इस पर पुलिस का शक गहराता गया और जब पुलिस ने सख्ती पूछताछ शुरू की तो घटना परत दर परत खुलती गई। सोनू ने अपने जुर्म का इकबाल किया और बताया कि “मृतक नंद किशोर ने मेरी प्रेमिका अंजली को फोन पर मुझसे बात चीत करते हुए पकड़ लिया था। इसके बाद से अंजली के घर में काफी सख्ती हो गई थी। यही नहीं, मृतक ने अंजली की शादी दूसरी जगह तय करने के बाद मुझे अकेले में बुलाकर जान से मार डालने की धमकी तक दे डाली थी, तब मैं काफी डर गया था। इसी बीच मेरी गाँव के ही शार्प शूटर ब्रहमपाल से दोस्ती हो गई, उसको सारा प्लान बताया। उसने मर्डर करने के लिए रूपया 50,000 माँगे, मैं तैयार हो गया और 10,000 एडवांस भी दे दिए। इसके कुछ ही दिन बाद शूटर ब्रहमपाल ने 2 तमंचो की व्यवस्था की। संतोष नामक आदमी ने कारतूसों की व्यवस्था की। प्लान फाइनल हो गया। 10 जून की रात मैं और ब्रह्म पाल मर्डर करने की नीयत से निकले। मृतक नंद किशोर रोजाना की तरह खाना खाकर अपनी ट्यूबवेल पर सोने के लिए निकला। हम दोनों पीछे लग गए। जैसे ही नंद किशोर मक्का के खेतों के बीच पहुँचा हमने उसे घेर कर एक एक करके दो गोलियाँ पेट और सिर में मार दी। मैंने पेट में गोली मारी और ब्रहमपाल ने सिर में गोली मार दी। नंद किशोर फेंसिंग पर गिर गया, और हम दोनों भाग गए। पुलिस टीम द्वारा न केवल शूटर ब्रहमपाल को गिरफ्तार कर लिया गया बल्कि दोनों असलहों को रमईहार गाँव वालों की मौजूदगी में उनके सामने ही सोनू और ब्रहमपाल की निशान देही पर प्राइमरी स्कूल के पीछे वाले खेत से बरामद भी कर लिया गया।

News Source Daya Shankar Tewari Mainpuri UP Samachar Sewa/UP Web News

Summary: Boy hire paid shooter for  lover's father murder due to relationship , both arrested

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET