|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 

नेपाल सीमा पर सतर्कता रखने के बलरामपुर के अधिकारियों को मुख्यमंत्री के निर्देश

सीएम आदित्यनाथ ने बलरामपुर में की कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक

उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

Tags: Chief Minister Uttar Pradesh Yogi Adityanath, Balrampur district visit, Covid-19, Nepal
Publised on : 2020:06:27     Time 21:12              Last  Update on  : 2020:06:27     Time 21:12 

CM YOGI ADITYANATH REVIEW MEETING IN BALRAMPURलखनऊ, 27 जून 2020। (उप्रससे)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर जनपद के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि नेपाल सीमा पर सर्तकता बरती जाए तथा कड़ी निगरानी की जाए। मुख्यमंत्री शनिवार को बलरामपुर दौरे के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि जिले में किसी भी माफिया को पनपने नहीं दिया जाए। माफियाओं के खिलाफ सम्पत्ति की कुर्क करने की कार्रवाई भी की जाए। श्री योगी ने निर्देश दिये कि बलरामपुर में कोविड के लिए एलृ-2 अस्पताल को सक्रिय किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी भूखा न सोये तथा सभी को खाद्यान्न वितरण किया जाए।

श्री आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना संकट अभी टला नहीं है। इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक व्यक्ति मास्क पहने। जो लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि दो पहिया और चार पहिया वाहनों पर निर्धारित संख्या में ही लोग बैठें। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन किया जाए।

उन्होंने एक जुलाई, से शुरू हो रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य तथा अन्य सम्बन्धित विभागों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाए। जे0ई0 प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को इसका टीका लगवाया जाए। उन्होंने कहा कि जुलाई, 2020 के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में यह सुनिश्चित किया जाए कि इस कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने जिला बलरामपुर के संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण भी किया।

News Source UP Samachar Sewa, Photo by UP Information Department

Summary:  Keep vigilance on Nepal border, said UP CM Yogi Adityanath to Balrampur officers in review meeting of law & order

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET