|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
 

बिजली का खम्भा गिरने से बच्चा हुआ गम्भीर घायल

 

बिजली विभाग की लापरवाही के चलते हुआ हादसा

 

उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

Tags: Lakhimpur Kheri News, Electic Poll
Publised on : 2020:06:26       Time 20:50              Last  Update on  : 2020:06:26       Time 20:50      

Shivlingलखीमपुर खीरी 26 जून 2020। (उप्रससे)। ईसानगर क्षेत्र के ग्राम लाखुन में शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे घरों के सामने लगे एलटी लाइन के करीब आधा दर्जन खंभे अचानक भरभराकर गिरने लगे। इसी बीच अली हुसैन के घर के पास लगा खंभा भी टूटकर नीचे गिर गया। जिसके नीचे खड़े उनके 9 वर्षीय पुत्र अनस अली खम्भे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको देख आनन फानन में ग्रामीणों ने उसको खम्भे के नीचे से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे जिला मुख्यालय रेफर कर दिया वहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
लाखुन गांव में करीब डेढ़ वर्ष पहले गांव में प्राइवेट कंपन्नी ने बिजली के पोल खड़े करके लाइन खींच अपना पल्ला झाड़ लिया था। इन खंभों में ठेकेदार ने रुपये बचाने के लिए सुरक्षा के तहत स्टे नहीं लगाये थे। जिसकी शिक़ायत ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से भी पर ज़िम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर। ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा। जिसके चलते हुई दुर्घटना का मासूम बालक को होना पड़ गया। इस दौरान बिजली सप्लाई बाधित होने के चलते बड़ी घटना होने से बच गयी।
लखीमपुर खीरी में फिर फूटा कोरोना बम आज फिर मिले चार संक्रमित
लखीमपुर खीरी । एक ओर जिले में जहां ठीक हो रहे हैं , वहीं दूसरी ओर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा भी हो रहा है । आज सैम्पलिंग रिपोर्टस की सूचना के अनुसार जिले की 164 रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसमें 04 पॉजिटिव और 160 नेगेटिव है।
पूरे जनपद में अब तक कुल 112 पॉजिटिव केस मिले है , जिनमें उपचार के उपरांत 84 पॉजिटिव व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए हैं और वर्तमान में जनपद में कुल 28 एक्टिव पॉजिटिव केस है।

News Source SD Tripathi, Lakhimpur Kheri UP Samachar Sewa

Summary:  लखीमपुर खीरी प्राइवेट कंपनी ने खड़े किये थे पोल

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET