|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 

विधान भवन पर प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठी चार्ज

खराब कानून व्यवस्था और महंगाई के खिलाफ सपा ने किया था प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

Tags: Samajvadi Party, Vidhan Bhawan, Lucknow, Police, Akhilesh Yadav
Publised on : 2020:06:26     Time 19:10              Last  Update on  : 2020:06:26     Time 19:10  

Police lathicahrge on agitated SP Workers in Lucknow - Photo by Sushil Sahay UP Samachar Sewaलखनऊ, 26 जून 2020। (उप्रससे)। देश में बढ़ती महंगाई और खराब होती प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को राजधानी में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ता जब विधान भवन पर पहुंचे तो यहां पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। इस लाठी चार्ज के बाद सपा कार्यकर्ता तितर बितर हो गए। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिस लाठी चार्ज की निंदा की है तथा इसे अलोकतांत्रिक बताया है।

ज्ञातव्य है कि सपा ने महंगाई और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन का फैसला किया ता। इसके लिए सपा कार्यकर्ता जूलूस के रूप में विधान भवन के सामने पहुंच गए तथा यहां धरने पर बैठ गए। इससे यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने पहले उन्हें समझाकर हटाने का प्रयास किया। कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। लाठी चार्ज के बाद कार्यकर्ता वहां से तितर बितर हो गए।

पुलिस लाठी चार्ज की सूचना मिलने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्बीट किया। उन्होंने ट्बीट कर करके कहा कि लाठी चार्ज करना अलोकतांत्रिक है।

News Source UP Samachar Sewa, Photo by Sushil Sahay

Summary:  Police lathi charge on SP workers at Vidhan Bhavan Lucknow, many arrested

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET