|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 

Mainpuri में नाबालिग को पेड़ से बांधकर दुष्कर्म

पीडित बालक के परिजन लगा रहे हैं थाने के चक्कर, आरोपी बना रहा है दबाव

 उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

Tags: Mainpuri, Sodomy case, Teen age Boy, Complaint in Police station
Publised on : 2020:06:25     Time 22:30              Last  Update on  : 2020:06:25     Time 22:30

Crime Newsमैनपुरी, 25 जून 2020। (उप्रससे)। थाना कुरावली क्षेत्र के एक गांव में कामान्ध युवक ने इंसानियत को तार-तार कर डाला। आरोप है कि उसने गांव के ही एक नाबालिग लड़के को पेड से बांधकर उसके साथ जबरन कुकर्म किया। अब पीड़ित के परिजनों पर आरोपी पक्ष की तरफ से दबाव भी बनाया जा रहा है।
पीड़ित बच्चे की मां ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसका 10 वर्षीय पुत्र अपने गूंगे चचेरे भाई के साथ बकरी चराने गया हुआ था तभी गांव के 28 वर्षीय रत्नेश पुत्र मनीराम ने दोनों को पकड़ लिया और झाड़ियों में ले जाकर पेड़ से बांध दिया। इसके बाद आरोपी युवक ने मेरे नाबालिग पुत्र के साथ कुकर्म किया और कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। दूसरा बालक गूंगा होने के कारण कुछ बता नहीं पा रहा है। घटना की जानकारी तब हुई जब कुकर्म पीड़ित बालक ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई जानकारी मिलने के बाद परिजन जब आरोपी के घर शिकायत करने गए तो आरोपी व उसके परिजनों ने पीड़ित महिला को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए कुकर्म पीड़ित बालक को मेडिकल के लिए भेज दिया है। पुलिस तहरीर के आधार पर घटना की जांच कर रही है।

News Source Daya Shankar Tewari Mainpuri UP Samachar Sewa/UP Web News

Summary: Unnatural sex incident with teenager boy in Mainpuri district's PS Kuravali Area

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET