|
|
|
|
|
|
|
|
|
Election

 

Photo feature
 
Entertainment
 
Kaitrina Kaif
 
Aisvarya Rai
 
Anuska Sarma
 
Namitha
 
Special
 
Photo News
 
Health
 
History
 
Assambly
 
Education
 
Gov. Data

 

ग्वलवान घाटी में भारत-चीन के बीच हिंसक टकराव , 20 भारतीय सैनिक शहीद, चीन के 43 सैनिक भी मारे गए

Title Tags: Laddakh, Galwan Vally, India-China clases on LAC, PLA attacked on Indian Army Jawans

   

OM PARVAT

लद्दाख , 16 जून 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा) । चीन के साथ बीती रात हुई हिंसक झड़प हुई । दोनों ओर से हुई तीखी और हिंसक झडप में भारतीय सेना के बीस जवान शहीद हुए हैं जबकि 43 चीनी सैनिक मारे गए हैं। भारतीय सेना ने अपने बीस सैनिकों के शहीद होने की पुष्टि की है जबकि चीनी वायुसेना के हैलीकाप्टर अपने जवानों के शव उठाने के लिए ग्वालवान घाटी में प्रयासरत हैं। इसके पहले बीती रात हुई हिंसक झडप में भी एक कर्नल समेत तीन भारतीय जवान शहीद हुए थे। जबकि चीन के भी चार सैनिक माले गए थे।

कर्नल समेत बीस जवान हुए शहीद

ग्वलवान घाटी में बीते मई महीने से ही चीन के सात तनाव बना हुआ है। चीन ने ग्वालवान घाटी में अवैध रूप से टैंट लगाये थे जोकि भारत के विरोध के चलते हटा लिये गए।किन्तु ग्वलवान नदी की सीमा पर चीनी फौज लगातार जमावडा कर रही थी। बीती रात करीब आठ सौ चीनी सैनिक नुकीले तार, राड और पत्थर लेकर ग्वालवान घाटी में उस स्थान पर पहुंच गए जहां भारतीय सैनिक थे। उन्होंने अचानक हमला कर दिया। भारतीय सैनिक संख्या में कम थे। मात्र पचास से साठ सैनिक ही थे। हमले के बाद चीनी कुछ भारतीय सैनिकों का अपहरण करके भी ले गए।

भारतीय सैन्य दल ने दिया करारा जवाब

चीनी सैनिकों के हमले की जानकारी मिलने पर भारतीय सेना की अतिरिक्त टुकड़ी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने चीनी सैनिकों को करारा जवाब दिया। इससे चीन के 43 सैनिक हताहत हुए बताये जा रहे हैं। भारतीय प्रतिक्रिया के बाद चीनी सैनिक मौके से भाग गए। लेकिन, वे अपने सैनिकों के शव और घायलों को उठाने के लिए हैलीकाप्टर का प्रयोग कर रहे बताये जा रहे हैं।

 

 
»
Lord Budha  
»
 About Us  
»
U.P.Police  
»
Tour & Travels  
»
Relationship  
 
»
Rural  
»
 News Inbox  
»
Photo Gallery  
»
Video  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
 Find Job  
»
Our Team  
»
Links  
»
Sitemap  
 
»
Blogs & Blogers  
»
 Press,Media  
»
Facebook Activities  
»
Art & Culture  

»

Sitemap  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET

 

Send mail to upsamacharseva@gmail.com with questions or comments about this web site.
Copyright © 2019 U.P WEB NEWS
Last modified: 06/05/20