|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
महंगाई के विरोध में छात्र रालोद ने किया प्रदर्शन
  • मथुरा में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी, छात्रों ने किया प्रदर्शन
Tags: #U.P Samachar Sewa ,
Publised on : 2021:07:13     Time 19:50

मथुरा, 13 जुलाई 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा ) । राष्ट्रीय छात्र लोकदल कार्यकर्ताओं ने डीजल पेट्रोल रसोई गैस के बढ़ते मूल्यों के विरोध में मथुरा महानगर के भैंस बहोरा रोड स्थित किशोरी रमण डिग्री कॉलेज के सामने प्रदुर्शन किया। हाथों में पट्टीका व एलपीजी सिलेंडर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राष्ट्रीय छात्र लोकदल के ब्रज प्रांत अध्यक्ष विश्वेंद्र चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। विश्वेंद्र चौधरी ने कहाकि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है। रसोई गैस डीजल, पेट्रोल के बढ़ते दामों ने जनता की कमर तोड़ दी है। केंद्र सरकार के नुमाइंदे हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। डीजल पेट्रोल रसोई गैस के बढ़ते दामों से आम जनमानस बेहद परेशान है। आवश्यक वस्तुओं के निरंतर बढ़ते दामों ने जनता त्राहि त्राहि कर रही है। महंगाई से लोगों का बुरा हाल है। इस सरकार में आम जनता के दुख दर्द को समझने वाला कोई नहीं है। केंद्र सरकार का बढ़ती महंगाई पर बिल्कुल ध्यान नहीं है। यह सरकार जन विरोधी सरकार है। डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में जनता अब सड़कों पर उतर चुकी है। महंगाई के विरोध में राष्ट्रीय छात्र लोकदल के कार्यकर्ता पूरे ब्रज प्रांत में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। जिसकी तैयारी में पूरे ब्रज प्रांत के जिलाध्यक्ष जुट जाएं। केंद्र सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में विफल रही है हमें जनता की आवाज उठानी होगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से नवाब सिंह पौनिया, हरबीर नौहबार, सुशील चौधरी, हर्ष चौधरी, निशांत पचहरा, आगाज खान, अनुराग चौधरी, शुभम चौधरी, सौरभ आजाद, वरुण सिंह, राहुल, अनिल गावर, सागर, शंकर, यश पंडित, अंकित, मयंक, अर्जुन, भानु पंडित सैकड़ों युवा उपस्थित रहे।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET