|
|
|
|
|
|
|
|
फुटवियर्स कारोबारी के मुनीम से लूट मामले
में पुलिस की खोजबीन जारी |
- कारोबारी
के मुनीम से हुई है डेढ़ लाख रूपये की
लूट, बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात
को अंजाम
|
Tags: #U.P Samachar Sewa ,
|
Publised
on : 2021:07:13
Time 19:59 |
हाथरस, 13 जुलाई 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा ) । शहर के
गौशाला रोड स्थित फुटवियर्स कारोबारी के मुनीम से कल
शाम बाइक सवार बदमाशों द्वारा रुपयों से भरे थैले को
लूट लिए जाने की घटना के बाद जहां पूरे क्षेत्र में
भारी हड़कंप मच गया। वहीं घटना के शीघ्र खुलासे के लिए
थाना पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है और संभावना
है कि पुलिस शीघ्र ही घटना का खुलासा करेगी।
ज्ञात रहे कि शहर के गौशाला रोड निवासी प्रमुख फुटवियर
कारोबारी एवं समाजसेवी निरंजनलाल अग्रवाल डब्बू का
गौशाला रोड पर ही जनता फुटवियर्स के नाम से कारोबार है
और उनका मुनीम पुष्पेन्द्र शर्मा पुत्र ब्रजकिशोर शर्मा
निवासी गौशाला रोड अटलटाल अन्य दिनों की तरह कल भी
सादाबाद, विसावर आदि क्षेत्रों में तगादे करने गया था
जहां से तगादे करके देर शाम वह अपनी मोपेड द्वारा लौट
रहा था और उसके थैले में 1 लाख 14 हजार 576 रूपये रखे
हुए थे और वह जैसे ही थाना चंदपा क्षेत्र के आगरा रोड
स्थित गांव अनीगढी के पास पहुंचा तभी पीछे से बिना
नंबर की बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उन्होंने उसकी
मोपेड को ओवरटेक कर रुकवा लिया तथा उससे रुपयों का थैला
छीनकर सादाबाद की ओर भाग गए।
घटना की सूचना तत्काल मुनीम द्वारा अपने मालिक निरंजन
लाल अग्रवाल डब्बू को दी गई और घटना की खबर से मौके पर
तमाम लोगों की भीड़ लग गई तथा पूरे क्षेत्र में लूट की
घटना से भारी सनसनी फैल गई। वहीं सूचना पाकर थाना
पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस घटना की छानबीन में
जुट गई। वहीं रिपोर्ट हेतु थाना पुलिस को तहरीर दे दी
गई है।
उक्त घटना के संबंध में थाना चंदपा प्रभारी श्रीमती
नीता रानी ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है
और पुलिस टीम बदमाशों की खोजबीन में जुटी हुई है।
उन्होंने बताया कि शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा
और बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।, |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|