|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
करंट की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत
  • बोरिंग पर काम करते समय ग्यारह बजार बोल्ट का करंट पाइप पर उतरा, दोनों भाई झुलसे
Tags: #U.P Samachar Sewa ,
Publised on : 2021:07:13     Time 19:38 

देवरिया, 13 जुलाई 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा )। जिले के एक गांव में दो सगे भाई करंट की चपेट में आ गए। इससे एक की मौत हो गई,जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे से घर में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार लार थाना क्षेत्र के ग्राम खरवनिया पिंडी निवासी संजय चौहान (20) अपने बड़े भाई अमरजीत चौहान ( 22) के साथ खेत में बोरिंग में फंसे कचरे की सफाई एक लोहे के पाइप से कर रहे थे। सफाई के दौरान बोरिंग के ऊपर से गुजर रही ग्यारह हजार वोल्ट की लाइन से पाइप टकरा गया। इससे पाइप पर करंट आ गया। इससे दोनों भाई झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को लोगों ने लार के पीएचसी पर पहुंचाया जहां इलाज के दौरान संजय चौहान की मोत हो गई। अमरजीत का इलाज चल रहा है।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET