|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
विश्व में महामारी की तीसरी लहर दिखने पर केन्द्र सरकार चिंतित
  • भारत में लहर को रोकने के लिए उपाय किये जा रहे हैं
Tags: #U.P Samachar Sewa ,
Publised on : 2021:07:13     Time 19:25 

नयी दिल्ली, 13 जुलाई 2021 (उ.प्र समाचार सेवा ) । विश्व में कोरोना महामारी की तीसरी लहर दिखने पर केन्द्र सरकार ने चिंता जतायी है। सरकार ने भारत में कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए उपाय शुरु कर दिये हैं।
केन्द्र सरकार के प्रतिनिधि ने देश के कई हिस्सों में कोविड-उपयुक्त व्यवहार का घोर उल्लंघन होंने पर चिंता व्यक्त की है। साथ ही कहा है कि यह व्यवहार कोरोना को काबू करने के लिए अब तक की सारी मेहनत पर पानी फेर सकता है। सरकार के अनुसार विश्व स्तर पर कोविड की तीसरी लहर देखी जा रही है । उधर जुलाई में केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा से अब तक कोविड के लगभग 73.4 प्रतिशत नए मामले सामने आये हैं। सरकार ने प्रवक्ता ने कहा है कि भारत के 55 जिलों में आज समाप्त हुए सप्ताह में कोविड संक्रमण की दर 10 प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई है। सरकार ने कोविड की तीसरी लहर को रोकने और पूर्वोत्तर के राज्यों में इसके प्रभाव को कम करने के लिए अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, असम और मिजोरम समेंत दस राज्यों में केन्द्रीय टीमें भेजी हैं।
 

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET