|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

मुख्य सूचना आयुक्त का पद भरने के लिए राज्य सरकार को चार सप्ताह की मोहलत

Tags: Chief Information Commissioner, Nutan Thakur, High Court
Publised on : 2020:07:27       Time 19:28        Last  Update on  : 2020:07:27       Time 19:28

लखनऊ, 27 जुलाई, 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा)। एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर द्वारा उत्तर प्रदेश सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त के रिक्त पद को भरे जाने के संबंध में दायर याचिका में राज्य सरकार के अधिवक्ता ने आज इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच को बताया कि विधान सभा में विपक्ष के नेता राम गोविन्द चौधरी इस समय कोरोना से पीड़ित होने के कारण रिक्त पद भरने हेतु मुख्यमंत्री की बैठक में भाग नहीं ले पा रहे हैं, जिसके कारण अभी रिक्ति को भरने में और अधिक समय की जरुरत है।

इस जानकारी के आधार पर जस्टिस पंकज कुमार जायसवाल तथा जस्टिस करुणेश सिंह पवार की बेंच ने राज्य सरकार को 04 सप्ताह का समय देते हुए उस समय तक रिक्ति को भरे जाने के निर्देश दिए। नूतन ने उनके द्वारा पूर्व में दायर एक अन्य याचिका में कोर्ट द्वारा राज्य सरकार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए यथाशीघ्र रिक्ति भरने के निर्देश का पालन कराने की प्रार्थना की है।

 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET