|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

स्वास्थ्य निदेशक और लखनऊ के सीएमओ हटाए गए

मुरादाबाद की सीएमएस डा ज्योत्सना बनी नई स्वास्थ्य निदेशक, राजेन्द्र सिंह नए सीएमओ
Tags: Dr Jyotsna Upadhyay Pant, Dr Madhu Saxena, Dr Narendra Agarwal, Dr Rajendra Singh
Publised on : 2020:07:25       Time 18:18        Last  Update on  : 2020:07:25       Time 18:18 

लखनऊ , 25 जुलाई, 2020 (उप्रससे)। प्रदेश में बेकाबू हो रहे कोरोना और लखनऊ में संक्रमितों की आ रही शिकायतों के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य निदेशक और लखनऊ के मुख्य चिकित्साधिकारी को हटा दिया है। इनके स्थान पर तत्काल नई नियुक्ति कर दी गई है।

स्वास्थ्य सचिव वी हेकाली हिमोमी ने आदेश जारी कर स्वास्थ्य निदेशक, महानिदेशालय स्वास्थ्य सेवा डा. मधु सक्सेना को हटाकर डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय में निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक नियुक्त किया है। उन्हें लोकबन्धु चिकित्सालय का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। जबकि उनके स्थान पर मुरादाबाद की प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय डा. ज्योत्सना उपाध्याय पंत को नया निदेशक स्वास्थ्य बनाया है।

वहीं राजधानी में बेकाबू हो रहे कोरोना और कई तरह की शिकायतें आने की गाज सीएमओ ड. नरेन्द्र अग्रवाल पर गिरी है। उन्हें यहां से हटाकर लोकबन्धु चिकित्सालय में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। जबकि नया मुख्य चिकित्सालधिकारी डा. राजेन्द्र प्रसाद सिंह को बनाया गया है। डा. सिंह अभी तक भाऊराव देवरस सिविल चिकित्सालय महानगर में मुख्य चिकित्साधिक्षक के पद पर तैनात थे। उन्हें तत्काल कार्यबार ग्रहण करने के निर्देश दिये गए हैं।

 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET