|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
Home>News 
अब हर शनिवार और रविवार लाकडाउन, पांच दिन खुलेंगें बाजार

उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

Tags: CM Yogi Adityanath, Corona, Lockdown, Saturday, Subday closed

Publised on : 2020:07:12     Time 08:12        Last  Update on  : 2020:07:12       Time 08:19 

CM Yogi Adityanathलखनऊ, 12 जुलाई, 2020 (उप्रससे)। उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण रोकने और कोरोना प्रसार की चेन को तोड़ने के लिए सप्ताह में दो दिन लाकडाउन रहेगा। यह लाकडाउन हस शुक्वार की रात से की सोमवार की सुबह तक रहेगा। इससे कोरोना का प्रसार रोकने में मदद मिलेगी। इस अवधि में सैनेटाइजेशन तथा साफ सफाई का कार्य किया जाएगा। इस आशय के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आयोजित टीम 11 की बैठक में विचार विमर्श के बाद दिये।

उन्होंने निर्देश दिये है कि सभा बाजार सोमवार से शुक्रवार तक ही खुलेंगे। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। औद्योगिक इकाइयों को शनिवार व रविवार को अपने यहां सेनिटाइजेशन का कार्य कराने के निर्देश दिये गए हैं। सभी कोविड अस्पतालों में आॅक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। यह भी देखा जाए कि अस्पताल में 48 घण्टे के लिए आॅक्सीजन का बैकअप मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्य जैसे एक्सप्रेस-वे, डैम, बाढ़ के दृष्टिगत तटबन्धों की मरम्मत के कार्य सोशल डिस्टेंसिंग के साथ निरन्तर किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि वर्षा के कारण कहीं भी जल भराव की स्थिति न बने।
77 हजार गांवो में की जा चुकी है फागिंग

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि अब तक 77 हजार राजस्व गांवों में स्वच्छता के विशेष अभियान के साथ ही फागिंग कराई जा चुकी है, जबकि 9 हजार नगरीय निकायों के वार्डों मंे भी फाॅगिंग कराई गई है। यह भी अवगत कराया गया कि ग्राम प्रधानों से संवाद स्थापित कर विशेष सफाई अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने टिड्डी दल पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रसायन का छिड़काव किए जाने के निर्देश दिए।

टेस्टिंग क्षमता बढ़ाकर 50 हजार प्रतिदिन करने के निर्दश
मुख्यमंत्री ने टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाकर 50 हजार टेस्टिंग प्रतिदिन करने के निर्देश दिए। उन्होंने गोरखपुर के मण्डलायुक्त को अपने मण्डल के सभी जनपदों में कोविड-19 से रोकथाम व संचारी रोगों के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियानों की प्रभावी मानिटरिंग करने के निर्देश दिए। बिना लक्षण वाले मरीजों को कोविड-19 के एल-1 अस्पतालों में भर्ती कराया जाए। उन्होंने जनपद कानपुर नगर, देवरिया, कुशीनगर, बलिया व वाराणसी में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम व वार्ड स्तर पर पल्स आक्सीमीटर उपलब्ध कराए गए हैं। इनका सदुपयोग कोरोना से निपटने में किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को सभी सी0एम0ओ0 से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा मंत्री को भी सभी मेडिकल काॅलेजों तथा संस्थानों से संवाद स्थापित करने के लिए कहा।

 
 
बिकरु काण्ड की जांच करेगी एसआईटी, तीन अधिकारियों =.. कोरोना से बचाव के लिए झांसी, कानपुर नगर ..
पुलिस एनकाउण्टर में मारा गया विकास दुबे, गाड़ी पलटने... पांच लाख के इनामी विकास दुबे को एमपी पुलिस ने उज्जैन...
कानपुर और इटावा में मुठभेड़, विकास के दो साथी ढेर विकास पर कसा पुलिस का शिकंजा, एक साथी हमीरपुर में ढेर
कानपुर में दूसरी मुठभेड़ में पुलिस ने विकास के मामा समेत.. कानपुर में डीएसपी, एसओ समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद, 6 घायल
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET