|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 

कानपुर और इटावा में मुठभेड़, विकास के दो साथी ढेर

प्रभात और बउआ पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए, बउआ ने लूटी थी कार

 उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

Tags: UP Police,
Publised on : 2020:07:09       Time 08:10           Last  Update on  : 2020:07:09       Time 08:10 

लखनऊ ,09 जुलाई 2020 (उप्रससे)। दुर्दांत विकास दुबे पर यूपी पुलिस का शिंकजा कसता ही जा रहा है। एक-एक करके पुलिस उसके गुर्गों तक पहुंच रही है। बीती रात और आज तड़के दो अलग-अलग मुठभेड़ में विकास के दो साथी मारे गए हैं। इनमें एक मुठभेड़ कानपुर में और दूसरी इटावा मे हुई है। कानपुर में प्रभात मिश्रा उर्फ कार्तिकेय और इटावा में रणवीर शुक्ला उर्फ बऊआ को पुलिस ने मुठभेड़ मे मार दिया है।

कार लूट कर भाग रहा बऊआ इटावा मे मारा गया

इटावा के थाना बकेवर में बीती रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर महेवा के समीप एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार नम्बर डीएल-1 जेड़ए 3602 को स्कार्पियो सवार चार लोगों ने लूट लिया था। इसकी सूचना जब पुलिस को हुई तो पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। थाना सिविल लाइन्स के कचौरा रोड़ पर बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में कार सवार एक बदमाश मारा गया। उसकी शिनाख्त रणवीर शुक्ला उर्फ बउआ के रूप मे हुई है। यह विकास दुबे गैंग का सदस्य है। इसके कब्जे से  एक बन्दूक दो नाली तथा एक पिस्टल बरामद हुई है। इसके तीन अन्य साथी स्कार्पियों से भागने में सफल रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तौमर के अनुसार फरार बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

कानपुर में मारा गया विकास का खास वाडीगार्ड प्रभात मिश्रा

उधर कानपुर में हुई मुठभेड़ में विकास दुबे का खास गुर्गा और उसका बाडीगार्ड प्रभात मिश्रा उर्फ कार्तिकेय भी मारा गया। उसे कल फरीदाबाद में हरियाणा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद फरीदाबाद से एक गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया था। वह विकास के साथ वहां ठहरा था। लेकिन, विकास के निकल जाने पर प्रभात वहीं रह गया। बाद में पुलिस को भनक लगी तो पुलिस ने दबिश दे दी। इसमें प्रभात समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। यहां से पुलिस को लूटे हुए हथियार भी मिले थे। ये हथियार बिकरू काण्ड में पुलिस से लूटे गए थे।

यूपी एसटीएफ ने कल ही उसका ट्रांजिट रिमाण्ड लिया था। एसटीएफ टीम उसे लेकर कानपुर आ रही थी। बीती रात कानपुर पहुंचने से पहले ही प्रभात ने पुलिस अभिरक्षा से भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की। पकड़ने के दौरान ही पुलिस मुठभेड़ में प्रभात मिश्रा मारा गया। 

News Source: Sarvesh Kumar Singh/UP Samachar Sewa/ UP Web News

Summary: Prabhat Mishra and Ranveer died in Police encounter

विकास पर कसा पुलिस का शिकंजा, एक साथी हमीरपुर में ढेर, तीन को हरियाणा पुलिस ने दबोचा
कानपुर में दूसरी मुठभेड़ में पुलिस ने विकास के मामा समेत दो बदमाशों को मार गिराया, तीन घायल
कानपुर में डीएसपी, एसओ समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद, 6 घायल, बदमाश को पकड़ने गई थी पुलिस टीम

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET