|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 

NCR में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए मेरठ मंडल में चलेगा दस दिन का विशेष अभियान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिये निर्देश, घर- घर करें स्क्रीनिंग

 उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

Tags: Unlock -2, CM Yogi Adityanath, NCR, Meeerut Division, Creaning Campain at every home
Publised on : 2020:07:02       Time 19:20            Last  Update on  : 2020:07:02       Time 19:20      

UP CM Yogi Adityanathलखनऊ, 02 जुलाई 2020 (उप्रससे)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले जिलों में कोरना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष रणनीति बनाई है। NCR के अन्तर्गत आने वाले मेठ मण्डल के सभी जिलों में सघन मेडिकल सर्विलांस अबियान चलाया जाएगा। दस दिन के इस अभियान में 15 हजार मेडिकल टीमें घर-घर जाकर लोगों की चिकित्सा जांच करेंगीं। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अनलाक दो की समीक्षा बैठक के दौरान इस आशय के निर्देश दिये।

श्री आदित्यनाथ ने निर्देश दिये कि सघन सर्विलांस अभियान को पल्प पोलियो अभियान की तरह ही चलाया जाए। इसके साथ ही एनसीआर में आवागमन पर पूरी तरह से सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि मेऱठ मण्डल में विशेष स्क्रीनिंग अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत तता वार्ड स्तर पर मेडिकल स्क्रीनिंग टीम का गठन करके घर घर जाच की जाए। एनसीआर में कोविड तथा नान कोविड अस्पतालों की सेवाओं में निरंतर विस्तार तथा इनकी मानिटरिंग करने के निर्देश दिये।

प्रत्येक जनपद में संचालित रहे एक क्वारिंटाइन सेंटर

CM मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमितों को भी कोविड चिकित्सालय में ही भर्ती कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक जनपद में एक क्वारिंटाइन सेंटर सक्रिय रहना चाहिए। इसके साथ ही कम्युनिटी किचन की भी व्यवस्था संचालित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण की चेन को तोड़ने में कोविड हेल्प डेस्क एक मजबूत कड़ी सिद्ध होगी। इसके दृष्टिगत सभी सरकारी एवं निजी संस्थानों में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना को प्राथमिकता प्रदान करते हुए इनका सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाए। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि कोविड हेल्प डेस्क में इंफ्रारेड थर्मामीटर तथा पल्स आक्सीमीटर अवश्य उपलब्ध रहे तथा हेल्प डेस्क पर कार्यरत कर्मियों के लिए मास्क, ग्लव्स तथा सेनिटाइजर की व्यवस्था हो।

सभी आवश्यक आपरेशन शुरु किये जाएं

मुख्यमंत्री ने कोविड तथा नान कोविड अस्पतालों की सेवाओं की निरंतर मानिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी तथा निजी अस्पतालों में आवश्यक आपरेशन किए जाएं। कोविड-19 का टेस्ट करते हुए आवश्यकतानुसार उपचार करें। उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि एम्बुलेंस सेवाओं का लाभ सभी जरूरतमंदों को प्राप्त हो।

News Source: Sarvesh Kumar Singh/UP Samachar Sewa/ UP Web News

Summary: Yogi Adityanath directive to special campain for medical servilance in NCR district

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET