|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 

भारत- रूस के बीच बड़ा रक्षा सौदा, नया MiG-29 मिलेगा

12 सुखोई और 21 नए मिग 29 विमान अपग्रेडेड युद्धक विमान भारत आएंगे। 59 मिग 29 को अपग्रेड भी किया जाएगा। 38 हज़ार 900 करोड़ का सौदा

 नन्दिनी भारद्वाज - उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

Tags: Defence deal with Russia, New Mig-29 fighter, Sukhoi
Publised on : 2020:07:02       Time 19:25            Last  Update on  : 2020:07:02       Time 19:25      

नई दिल्ली, 02 जुलाई 2020 (उप्रससे)। वैसे देश इन दिनों कई मोर्चे पर संघर्ष कर रहा है। लेकिन इसके साथ-साथ कई मोर्चों पर देश के लिए अच्छी खबरें भी हैं। दरअसल, चीन और नेपाल के साथ सीमा पर जारी तनाव के बीच आज देश ने पुराने दोस्त रूस के साथ एक बड़ा रक्षा सौदा किया है। 
लद्दाख में चीन से तनातनी के बीच आज प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बातचीत की। इसके कुछ देर बाद ही दोनों देशों के बीच एक बड़े रक्षा सौदे की जानकारी दी गई।  जिसमें रक्षा मंत्रालय ने रूस से 33 फाइटर जेट खरीदने का ऐलान किया है। इसके लिए 18 हजार 148 करोड़ का बजट रखा गया है। इस समझौते के तहत भारत रूस से सुखोई-30 और मिग-29 विमान खरीदेगा.... बता दें कि पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को फोन कर द्वितीय विश्व युद्ध में जीत की 75वीं वर्षगांठ पर रूस को बधाई दी...साथ ही रूस को 2036 तक के लिए राष्ट्रपति चुने जाने की बधाई भी दी... जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा रूसी संविधान में संसोधन के बाद हुआ है... रूस में पिछले दिनों इसके लिए वोटिंग हुई थी, जिसके नतीजे अब आ गए हैं...साथ ही बता दें कि पीएम मोदी से बातचीत के दौरान रूसी राष्ट्रपति ने दोनों देशों के बीच सामरिक सबंध और मजबूत होने की बात कही है... चीन से गतिरोध के बीच पुतिन का ये बयान भारत के लिए कई मायने में अहम है...

News Source: Nandini Bhardwaj From NCR /UP Samachar Sewa/ UP Web News

Summary: India Gov. approves purchase of 33 new fighter Jets including 21 MiG-29s and Sukhoi from Russia Gov

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET