UP Web News

 
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
न्यूज टाइम्स नेटवर्क ने शुरु किया Samachar Chakra
हर रोज समीक्षा प्रस्तुत करेंगे पत्रकार सर्वेश कुमार सिंह
Tags: U.P Samachar Sewa  News Times Network, Sarvesh Kumar Singh, Journalist
Publised on : 2021:01:05      Time 10:20  

SAMACHAR CHAKRA समाचार चक्रलखनऊ , 05 जनवरी 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा )। राजधानी के मीडिया संस्थान न्यूज टाइम्स नेटवर्क ने डिजिटल मीडिया के लिये समाचार समीक्षा कार्यक्रम समाचार चक्र शुरु किया है। सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जारी होने वाला यह समीक्षा कार्यक्रम वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश कुमार सिंह प्रस्तुत करेंगे।

समाचार चक्र में दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित और सोशल मीडिया में चल रहे प्रमुख समाचारों की समीक्षा होगी और संपादकीय चर्चा प्रस्तुत की जाएगी। प्रतिदिन प्रिंट और डिजिटल मीडिया में जारी होने वाली विशेष खबरों पर नजर रहेगी और उनका विश्लेषण प्रस्तुत किया जाएगा। समाचार चक्र की प्रस्तुति सर्वेश कुमार सिंह करेंगे। सिंह को प्रिंट, टीवी और साइवर मीडिया में लगभग 36 वर्ष का अनुभव है। सर्वेश कुमार सिंह ने प्रिंट मीडिया में दैनिक जागरण, अमर उजाला, दैनिक विश्व मानव, दैनिक नवसत्यम, दैनिक कल्पतरु एक्सप्रेस, पाञ्चजन्य साप्ताहिक, अवध प्रहरी, न्यूज टाइम्स, ग्राम भारती के साथ तथा इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रसार भारती के चैनल दूरदर्शन किसान, समाचार प्लस, आर 9 टीवी और न्यूज एजेंसी उत्तर प्रदेश समाचार सेवा, इंडियन रूरल न्यूज एजेंसी, यूपी वेब न्यूज के साथ के साथ पत्रकारिता की है। न्यूज टाइम्स नेटवर्क शीघ्र ही दैनिक डिबेट शो 'विमर्श'भी शुरु करेगा। इस की प्रस्तुति भी सर्वेश कुमार सिंह करेगे।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET