UP Web News

 
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
मुरादनगर में श्मसान घाट की छत गिरने से 23 लोगों की मृत्यु, 12 गंभीर घायल
Tags: U.P Samachar Sewa  मुरादनगर से राजकुमार शर्मा की रिपोर्ट
Publised on : 2021:01:03      Time 20:12  

Muradnagar Incidentमुरादनगर ( गाजियाबाद) , 03 जनवरी 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा )। नगर के श्मसान घाट पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां बने शैड की छत गिरने से 23 लोगों की मृत्यु हो गई है और 12 लोग गभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे नगर में कोहराम मच गया है। भारी संख्या में पहुचे पुलिस बल, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम ने बचाव और राहत करके शवों को मलवे से निकाला है, घायलों को निकाल कर चिकित्सालय भेजा है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है। वहीं जनपर्रतिनिधि भी तत्काल मौके पर पहुंचे हैं।

नगर पालिका क्षेत्र में स्थित उखलारसी शमशान घाट का लेंटर गिरने से उसके नीचे दर्जनों लोग दब गये। इनमें से 23 लोगों की मृत्यु हो गई है। राहत एवं बचाव कार्य में पुलिस- फायर बिग्रेड एवं एनडीआरएफ की टीमें लगी हुई है। मौके पर विधायक अजीत पाल त्यागी, जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय एवं एसएसपी कलानिधि नैथानी समेत अन्य अधिकारी लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए मृतक आश्रितों को दो- दो लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने पूरी घटना पर मेरठ मंडलायुक्त एवं एडीजी से रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिये हैें।
जानकारी के मुताबिक नगर की दयानंद कालोनी निवासी दयाराम की बीमारी के चलते मृत्यु हो गयी थी। उनके अंतिम संस्कार में 100 से ज्यादा मोहल्लेवासी व रिश्तेदार शामिल हुए थे। अंतिम संस्कार के दौरान गायत्री मंत्र के साथ ही अंतिम प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान सभी लोग श्मशान घाट स्थल पर शांति पाठ कर रहे थे। इसी दौरान एक तरफ की जमीन धंस गयी। परिणामस्वरूप दीवार नीचे बैठ गयी और लेंटर गिर गया। किसी को भागने तक का मौका नहीं मिला।
घटना के साथ ही चीख पुकार की स्थिति मच गई। इसके साथ ही मुरादनगर पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद फायर बिग्रेड एवं एनडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया गया। इसके साथ ही एसडीएम आदित्य प्रजापति, विधायक अजीत पाल त्यागी, जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय, एसएसपी कलानिधि नैथानी, तहसीलदार उमाकांत तिवारी मौके पर पहुंच गये।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET