U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

सपा-कांग्रेस गठबंधन गंगा-यमुना का संगम
प्रेस कांफ्रेंस में मायावती की तारीफ से अखिलेश यादव असहज
Tags: Rahul Gandhi, Akhilesh Yadav, Joint Press confrence
Publised on : Last Updated on: 29 January 2017, Time 15:33

लखनऊ।(उ.प्र.समाचार सेवा) । कांग्रेस और समाजवादी पारटी के बीच हुए गठबंधन के बाद आज दोनों दलों के नेताओं राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेस करके उत्तर प्रदेस के विकास के लिए ट्रिपल सी का नारा दिया। उन्होंने कहा कि यूपी में प्रोग्रेस, प्रासपैरिटी और पीस की के लिए हम एक हुए हैं। दोनों नेताओं ने पत्रकारों के सवालों के जबाव दिये। अखिलेश यादव ने जहां बखूबी सवालों के उत्तर दिये वहीं राहुल गांधी विषयों और सवालों से भटकते दिखे।
अखिलेश यादव ने कहा कि हम साथ साथ काम करेेगे। किन्तु उनहोंने 2019 के एलायंस के बारे मे ंबताने से इनकार कर दिया। वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि यह सबसे बड़ा प्रदेश है देश का प्रधानमंत्री भी उत्तर प्रदेश तय करता है। हमने अभी तक जिस रफ्तार से काम किया है उसमें और तेजी आएगी। उन्होंने बी कहा कि ट्रिपल सी सिद्धानत को मानने वाला हमारा एलायंस सफल होगा। हम लोगो में भेरोसा पैदा करेगे तता हम जीतने जा रहे हैं। अकिलेश यादव ने साइकिल को हाथ का सहारा मिल गया है। अब भाईचारा और विकास बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री अखिलेेस यादव ने कहा कि यह पहला ऐसा चुनाव है जिसमें जनता ने पहले ही तय कर लिया है कि किसे वोट देना है। जनता सरकार बनाने का मन बनाकर बैठी है। उन्होंने कहा कि जनता लाइन लगवाने वालों को जबाब देगी। कांग्रेस के 27 साल बदहाल के नारे पर अखिलेश यादव ने कहा कि अब जनता कहेगी 27 साल खुशहाली के हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन दिखाने वाले अच्छे दिन तो नहीं लाए किन्तु उन्होंने हमारे घोषणा पत्र नकल जरूर कर ली।
गंगा यमुना का मिलन
राहुल गांधी ने प्रेस वारता में भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा उन्हंने कहा कि ये दोनों जनता को लड़ाती हैं. क्रोध पैदा करने वाली राजनीति करती हैं। राहुल गांधी ने कहा कि सपा और कांग्रेस का मिलना गंगा यमुना का मिलन है। यह संगम हो गया है। उन्होंने कहा कि हम कंपनियों को धन देने की राजनीति का विरोध करेंगे। राहुल ने कहा कि अखिलेश और मेरे परसनल रिलेशन रहे हैं अब ये पालिटिकल रिलेशन में बदल गए हैं।
कांग्रेस को मजबूत करना है
एक सवाल के जबाव में राहुल गांधी ने कहा कि हमारा लक्य उत्तर प्रदेस में कांग्रेस को मजबूत करना और देश मे कांग्रेस की विचारधारा कौ फैसाना है। हालांकि उनसे सवाल किया गया था कि कांग्रेस 27 साल यूपी बेहाल का नारा दे चुकी है तो अब क्या कहेगी क्योंकि इसमें 10 साल सपा की सरकार रही है। एक अन्य सवाल के जबाब में राहुल गांधी ने केहा कि हम समानता के आधार पर चुनाव में एक साथ उतरे हैं। हमने उत्तर प्रदेश की बेहतरी के लिए समझौते किये हैं। हमें यहां आरएसएस और भाजपा के झुठे वादों का मुकाबला करना है।

अखिलेश के साथ प्रेस कांफ्रेंस में राहुल ने कर दी मायावती की तारीफ
लखनऊ। अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में आज राहुल गांधी ने मायावती की तारीफ कर दी। उन्होंने मायावती की विचारधारा को भाजपा और मोदी की विचारधारा से बेहतर और देश के लिए अच्छा बताया। राहुल की इस प्रतिक्रिया पर मंच साझा कर रहे अखिलेश यादव असहज हो गए। हालांकि मायावती को लेकर अखिलेश यादव से भी एक सवाल पूछा गया था किन्तु उन्होंन ेयह कहकर जबाब टाल दिया कि वह तो अब उन्हे बुआ भी नहीं कहते हैं।
हुआ यूं कि एक पत्रकार ने सवाल पूछ लिया कि एक बार पीवी नरसिंहराव ने यूपी में बसपा के साथ समजौता किया था। बाद में कांग्रेस ने इसे गलती बताया था अब कांग्रेस ने सपा से समझौता कर लिया है। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि उस सयम वह समझौता गलत था अब यह सही है क्योंकि इतिहास कभी भी स्थिर नहीं होता है। वह बदलता रहता है। इतना ही नहीं राहुल गांधी यह भी कहा कि मायावती की विचारधारा से मैं सहमत हूं। मैं उनकी विचारधारा को देश के लिए अच्छा मानता हूं। उनकी विचारधारा बीजेपी और मोदी की विचारधारा से अच्छी है क्योंकि मोदी और भाजपा की विचारधारा देश को तोड़ने वाली है।बीजेपी लड़ाती है। उसकी विचारधारा से हिन्दुस्तान को खतरा है। मायावती की विचारधारा से कोई खतरा नहीं है। माया और मोदी की तुलना नहीं करनी चाहिए।

ध्रुवनारायण की दीवानगी में कराई थी जाहिदा ने शहला की हत्या  
MLA  की दीवानगी में ली जाहिदा ने शेहला की जान  
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET