U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

सपा ने हिन्दू तीर्थों की यात्राएं कराने वाले मंत्री का टिकट काटा
Tags: Minister Vijay Mishra
Publised on : Last Updated on: 22 January 2017, Time 22:17

लखनऊ, 22 जनवरी। (उ.प्र.समाचार सेवा) । समाजवादी पार्टी ने श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्राएं कराने वाले अपने मंत्री विजय मिश्र का टिकट काट दिया है। मिश्र के पास धर्मार्थ कार्य मंत्रालय था। उन्होंने हिन्दू धर्मावलम्बियों को सरकारी योजना बनाकर तीर्थ यात्राएं करायी थीं। वह सपा मे काफी कम समय मे लोकप्रिय हुए थे।

विजय मिश्र को वर्ष 2012 के चुनाव में पार्टी ने पहली बार गाजीपुर से उम्मीदवार बनाया था। वह जीते तो कुछ समय बाद ही उन्हें राज्य मंत्री बनाया दिया गया था। उन्हें धर्मार्थ कार्य विभाग दिया गया था। इस विभाग में यात्राएं कराकर उन्होंने ख्याति अर्जित की। किन्तु अखिलेश यादव ने अपने इस मंत्री पर भरोसा नहीं जताया है। विजय मिश्र को मुलायम सिंह यादव के नजदीक माना जाता है क्योंकि उनके परिवार के सपा मुखिया के साथ गहरे सम्बन्ध हैं। विजय मिश्र के स्थान पर सपा ने राजेश कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है।

सादाब फातिमा और वसीम अहमद के टिकट भी कटे

सपा ने अपने मंत्री वसीम अहमद और पूर्व मंत्री शादाब फातिमा का टिकट भी काट दिया है। वसीम अहमद के स्थान पर सपा ने आजमगढ़ के गोपालपुर से नफीस को उम्मीदवार बनाया है। नफीस अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हैं तथा युवजन सभा के भी अध्यक्ष रहे हैं। जबकि जहूराबाद में सादाब फातिम की जगह महेन्द्र चौहान को उम्मीदवार बनाया गया है।

सीतापुर में बस नहर में गिरी, 30 के मरने की आशंका अखिलेश समर्थक ने लगाई आग, जान देने की कोशिश
कानपुर के समीप ट्रेन हादसा, 45 घायल डा. सूर्यकान्त को नेशनल इत्तिहाद-ए-मिल्लत सम्मान
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET