लखनऊ,
07 Augast 2018 ( उत्तर प्रदेश समाचार सेवा
)। ऊत्तर प्रदेश विधान सभा का
मानसून सत्र 23 अगस्त से होगा। यह जानकारी विधान सभा के
प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने दी है। विधान सभा
सचिवालय द्वाा जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्यपाल राम
नाईक ने विधान सभा का वर्ष 2018 का दूसरा सत्र 23 अगस्त
से आरम्भ करने की स्वीकृति दी है।