UP Web News

 
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही, 150 से अधिक लोग लापता

चमोली में टूटा ग्लेशियर, धौली गंगा में बढ़ा जलस्तर

ऋषि गंगा पर बन रहा बांध ध्वस्त, काम कर रहे मजदूर लापता, तीन के शव मिले

गंगा की सहायक नदियों में जल स्तर बढ़ने की आशंका, हाई अलर्ट

Tags: #U.P Samachar Sewa , #chamoli @uttarakhand #glacier #rishi_gnaga #dam
Publised on : 2021:02:07      Time 16:10

चमोली में ग्लेशियर टूटने से तबाही मचीदेहरादून, 07 फरवरी 2021, ( उ.प्र.समाचार सेवा )। चमोली के रेड़ी गांव में आज पूर्वान्ह एक ग्लशियर टूटने भारी तबाही हुई है। ग्लेशियर टूटने से धौली गंगा में तेजी से बढ़े जलस्तर ने अलकनंदा पर बन रहे एक बांध को ध्वस्त कर दिया। इस बांध पर काम कर रहे कई दर्जन मजदूरों समेत आस पास के लोग तेज पानी की चपेट में आकर लापता हो गए हैं। अनुमान है कि लगभग 150 लोग लापता हैं। इनकी तलाश की जा रही है। जबकि एनडीआरएफ और आईटीबीपी के जवानों ने करीब 16 श्रमिकों को टनल से सुरक्षित निकाल लिया है। उधर गंगा और उसकी सहायक नदियों से पर बसे शहरों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। चेतावनी जारी कर दी गई है कि इन नदियों में कभी भी जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने तत्काल राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिये वे स्वयं भी घटना स्थल पर पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार चार लाख रुपये सहायता देने की घोषणा की है, जबकि केन्द्र सरकार ने मृतक आश्रितों को दो दो लाख और घायलों को पचास पचास हजार की सहायता की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों के साथ बैठक करके बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि पानी का बहाव अब कम हो गया है। इसके साथ ही संभावित खतरे को देखते हुए कई उपाय किये गए हैं। उधर आपदा को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी हाई अलर्ट किया गया है। गंगा किनारे बसे सभी जिलों के डीएम को निर्देश दे दिये गए हैं। साथ ही गंगा किनारे के गांवों औस शहरों को भी चेतावनी जारी की गई है। क्योकि किसी भी समय गंगा में जल स्तर बढ़ सकता है। धोली गगा पर बने बांध से यह पानी सीधे ऋषिकेश होते हुए हरिद्वार और फिर उत्तर प्रदेश में आता है। उत्तराखंड के बांधों में जल स्तर बढ़ने से अतिरिक्त जल छोड़ा जा सकता है। यह पानी गंगा और उसकी सहायक नदियों को जल स्तर बढाएगा।

उधर आपदा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ने भी चिंता व्यक्त की है तथा उत्तराखंड सरकार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET