U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

Kashmir: फारूख अब्दुल्ला ने आंतक को बताया हक की लड़ाई
Tag: National News
Publised on : Last Updated on: 24 February  2017, Time 22:11

Shrinagar , श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूख अब्दुल्ला ने कहा है कि नई पीढ़ी के आतंकी आजादी की लड़ाई लड़ रहे हैं। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अब्लदुल्ला ने कहा कि लड़कों ने आतंकवाद का रास्ता अपना लिया है। इन्होंने खुदा से वादा किया है कि वह जान देकर आजादी हासिल करेंगे।

नेशनल कांफ्रेंस के मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए फारूख ने कहा कि कश्मीरियों की नई पीढ़ी डरती नहीं है। उसे बन्दूकों का भी कोई खौफ नहीं है। ये लोग केवल मुल्क की आजादी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ये लडके विधायक, सांसद या मंत्री बनने के लिए कुर्बान नहीं हो रहे हैं। वे तो अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। क्योंकि ये हमारी जमीन है और हम ही इसके अधिकृत मालिक हैं।

कश्मीर घाटी में नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में नमाज के बाद कई हिस्सों मे हिंसक प्रदर्शन हुए। इन प्रदर्शनों में सुरक्षा बलों के साथ टकराव के कारण कई लोग घायल हुए हैं। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पाकिस्तान और लश्करे तैयबा के झण्डे भी लहराये और देश विरोधी नारेबाजी की।

श्रीनगर में पुराने शहर नौहट्टा में जैसे ही नमाज समाप्त हुई तो लोग हुरियत (एम) के अध्यक्ष मीरवायज मौलवी उमर फारूख के साथ बाहर आये। यहां जामिया मस्जिद के बाहर उमर फारूख ने लोगों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि घाटी में मानवाधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम इसकी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि यहां की आवाम को भारतीय उत्पीड़न और राज्य प्रायोजित आतंकवाद के चलते अपने अधिकारों से वंचित किया गया है। इसके बाद यहां देश विरोधी नारेबाजी हुई और सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी की गई। 

U.P. Election तीसरे चरण में 61.16 प्रतिशत मतदान बसपा से है भाजपा का मुकाबलाः ओमप्रकाश माथुर
UP Election: दूसरे चरण ने बढ़ाया भाजपा का उत्साह U.P. Election: तीसरे चरण में भीरतरघात से सपा को नुकसान

रानियों के द्वन्द में अमेठी के राजा की प्रतिष्ठा दांव पर दूसरे चरण से पहले क्यों बदली भाजपा ने अपनी रणनीति

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET