UP Web News

 
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
शाहजहांपुर पुलिस का कारनामाः दुर्घटना में मारे गए शिक्षक के शव को दबबाया, कार्रवाई की मांग
Tags: U.P Samachar Sewa 
Publised on : 2020:12:30      Time 22:32  

शाहजहांपुर  , 30 दिसंबर 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा) । थाना खुटार क्षेत्र में एक रिटायर्ड शिक्षक की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई थी। जिसके शव को रौंदते हुए कई वाहन गुजर गए थ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को रोड किनारे गड्डे में दफना दिया था। खुटार पुलिस का मानवता को शर्मसार करने वाला कारनामा अब तूल पकड़ता जा रहा है। रिटायर्ड शिक्षक के शव के अवशेष बिना पोस्टमार्टम कराए ही दफन कराने के मामले को एमएलसी अमित यादव उर्फ रिंकू ने विधान परिषद में उठाने की बात कही है। वहीं मंगलवार को अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा के सदस्यों ने एमएलसी व एएसपी सिटी को ज्ञापन देकर थानाध्यक्ष व दारोगा के निलंबन की मांग की है।
बता दें कि थाना खुटार क्षेत्र के गोला रोड पर 25 दिसंबर 2020 को पुवायां थाना क्षेत्र के ढकिया खुर्द गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक रामबहादुर सिंह यादव की किसी अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई थी। शव को रौंदते हुए कई वाहन निकल गए थे। पुलिस ने शव के अवशेष बिना पोस्टमार्टम कराए ही सड़क किनारे गड्ढे में दफन करा दिए थे। एसपी ने दारोगा अफसार मियां की लापरवाही मानते हुए लाइन हाजिर कर दिया था। लेकिन स्वजन दारोगा व थानाध्यक्ष के निलंबन की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा के जिलाध्यक्ष यदुवीर सिंह यादव के नेतृत्व में एमएलसी अमित यादव रिकू व एएसपी संजय कुमार को कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया। कार्रवाई न होने पर मृतक के स्वजनों के साथ शहीद स्तंभ के सामने धरने पर बैठने की चेतावनी दी। एमएलसी ने घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि इस मुददे को विधान परिषद में भी उठाया जाएगा। इस मौके पर महासभा के जिला महासचिव रामसागर सिंह यादव, राजीव यादव, प्रमोद यादव, शिवपाल सिंह, रामकुमार, ऋषिपाल सिंह यादव, मनोज यादव, पंकज यादव आदि मौजूद रहे।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET