|
|
UP Web News |
|
|
|
|
|
राष्ट्र शक्ति का प्रतीक है युवा : मुख्यमंत्री |
Tags: U.P Samachar Sewa |
Publised on : 2020:12:30 Time 22:18 Last
Update on : 2020:12:30 Time 22:18 |
मीरजापुर।ा , 30 दिसंबर 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा)
। एनआईसी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा बुधवार को वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये प्रदेश के युवक एवं महिला मंगल दलों को खेल सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रदेश के जनपदों में उपस्थित युवक, महिला मंगल दलों के पदाधिकारियों
व सदस्यों को सम्बोधित करते हुये कहा कि युवा राष्ट्र शक्ति का प्रतीक होते हैं। युवाओं की उर्जा को रचनात्मक रूप देकर ही एक स्वस्थ सक्षम और समर्थ राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। खेल में टीम वर्क होता है और उसमें आगे बढने की प्रतिस्पर्धा होती है। उन्होंने कहा कि टीम वर्क से ही समाज
की सफालता का मुख्य आधार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया खेलों के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा युवाओं को रचनात्मक व सकारात्मक दिशा की ओर ले जाने प्रयास किया गया है। कहा कि यह सोच आगे बढने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है। मुख्यमंत्री कहा कि युवक मंगल दल ग्राम सभाओं के अधिक से अधिक
युवाओं को जोड़े और रचनात्मक और समारात्मक कार्यो के साथ गांव के सामाजिक कार्य में भी अपनी सहभागिता करें। उन्होंने कहा कि खेल भावना की तरफ युवाओं को प्रोत्साहित करें, ताकि वे नकारात्मक सोच से बाहर आये और नशा की ओ र न जाने पाये। उन्होंने युवाओं को युवक मंगल दल के माध्यम से गांव को
स्वच्छ बनाने की दिशा में स्वच्छता कार्यक्रम में सहयोग लें। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि युवाओं के लिये प्रत्येक ग्राम सभाओं, राजस्व ग्रामों में एक-एक स्टेडियम, खेल मैदान अवश्य बनाया जायेगा और वहां खेल का सामग्रियों को भी उपलब्ध कराया जायेगा, ताकि युवाओं को खेल प्रतिभा को
निखार कर राष्ट्र शक्ति का प्रतीक बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार व लोगों के जागरूक करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है जिससे काफी लोग योजनाओं का लाभ लेकर लाभान्वित हो सकेगें। मीरजापुर के एनआईसी में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उर्जा
राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मझंवा सुचिस्मिता मौर्य, जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल, मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह के अलावा युवक व महिला मंगल दल के सदस्य उपस्थित रहे। इस मौके पर उर्जा राज्यमंत्री व विधायकगण के द्वारा 10 युवक, महिला मंगल दल के
प्रतिनिधियों को प्रतीकात्मक रूप से खेल सामग्री का किट का वितरण किया गया। खेल सामग्री किट में वालीवाल 4 अदद, वालीवाल नेट 2 अदद, रिकपिंग रोप 1 अदद, डिप्स स्टैण्ड 2 अदद, फुटवाल 4 अदद तथा इन्फ्लेटर 2 अदद प्रदान किया गया। इस अवसर पर उर्जा राज्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के द्वारा
प्रत्येक व्यक्ति के विकास के सोच से कार्य कर रही है। इसी क्रम आज युवक, महिला मंगल दल के जो हमेशा उपेक्षित रहे हैं उनके विकास के लिये मुख्यमंत्री द्वारा यह कदम उठाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने उर्जा राज्यमंत्री को बताया कि वर्तमान में जनपद में कुल 522 युवक मंगल दल
तथा 422 महिला मंगल गठित एवं सक्रिय है। कहा कि मंगल दलों को सामाजिक कोर्यो में सक्रियता के लिये युवा कल्याण विभाग द्वारा तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी युवक, महिला मंगल दलों को खेल किट उपलब्ध कराया जायेगा। |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|