UP Web News

 
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
नौकरी का विज्ञापन देकर ठगता था हैलो गैंग, पुलिस ने किए गिरफ्तार
Tags: U.P Samachar Sewa 
Publised on : 2020:12:30      Time 22:10   Last  Update on  : 2020:12:30      Time 22:10

आगरा , 30 दिसंबर 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा) । यूपी पुलिस ने ‘हैलो गैंग’ के शातिर 8 ठग गिरफ्तार किए गए हैं। खेड़ा राठौर पुलिस का कहना है कि ये लोग नौकरी का झांसा देकर ठगी करते थे। अब तक ये सैकड़ों लोगों को लाखो का चूना लगा चुके हैं। सोशल मीडिया में नौकरी का विज्ञापन निकालते थे और उसके बाद बेरोजगारों को अपने जाल में फंसाते थे। पुलिस ने ठगों से 23 मोबाइल और 1 लैपटॉप बरामद किया है।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि ये गैंग विज्ञापन देकर लोगों को जाल में फंसाता था. दूसरे राज्यों के लोगों को मैंनेजर, सुपरवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड, लाइन मैन की नौकरी लगवाने से लेकर स्पा सर्विसेज, वर्क फ्रॉम होम, पार्ट टाइम जॉब, रिवार्ड प्वाइंट कैश कराने और इंटरनेट के बिल में छूट दिलाने का लालच देकर बड़े पैमाने पर ठगी की जा रही थी।

उन्होंने बताया कि यह गैंग 4,999 से 49,999 रुपये के प्लान पेश करते थे। इसके बाद रजिस्ट्रेशन के नाम पर 400 रुपये पेटीएम आदि से जमा कराते. इसके बाद कई और बहानों से रकम जमा करा लेते थे। अभी तक महाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, कर्नाटक, बिहार, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड और ओडिसा में ये ठगी कर चुके हैं।

गिरफ्तार 13 लोगों के पास से 2 कार, 6 बाइक, 40 मोबाइल, 45 फर्जी सिम कार्ड, 25 आधार कार्ड बरामद हुए थे। इनके खिलाफ जैतपुर थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया था।
उल्लेखनीय है कि अगस्त, 2020 में पुलिस ने साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया था। उस समय जैतपुर के दड़हेता गांव से पुलिस ने गैंग के सरगना समेत 13 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे बड़ी संख्या में मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किए। इनमें दो नाबालिग निकले थे। पुलिस ने बताया था कि ये देश के विभिन्न राज्यों के लोगों को नौकरी और सर्विस के नाम पर करोड़ों का चूना लगा चुके हैं।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET