UP Web News

 
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

आंदोलनकारी किसानों ने खारिज

किया केन्द्र का मसौदा प्रस्ताव, आन्दोलन तेज करेंगे

Tags: U.P Samachar Sewa
Publised on : 2020:12:09      Time 20:13   Last  Update on  : 2020:12:09      Time 20:13

- किसान नेताओं ने नहीं माना एमसपी की गारंटी का प्रस्ताव

- आंदोलन जारी रहेगा, 14 को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन, भाजपा कार्यालयों का होगा घेराव

- दिल्ली-जयपुर और दिल्ली-आगरा हाईवे को 12 से करेंगे बंद

Kisan AGITATIONनई दिल्ली, 09 दिसंबर 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा)।  किसान नेताओं को केन्द्र सरकार के बीच गतिरोध जारी है। आज केन्द्र सरकार द्वारा भेजे गए मसौदा प्रस्ताव को किसान नेताओं ने खारिज कर दिया है तथा आन्दोलन को और तेज करने का फैसला किया है। किसान नेता तीनों कृषि बिलों को वापस लेने की मांग पर अड़े हैं, जबकि केन्द्र एमएसपी को जारी रखने का लिखित आस्वासन देने को तैयार है। इसके अलावा मंडी व्यवस्था को खत्म नहीं करने की भी गारंटी देना चाहता है। लेकिन, इन प्रस्तावों पर किसान नेता सहमत नहीं हैं।

बुधवार को सिंधु बार्डर पर हुई किसानों की महापंतायत में फैसला लिया गया कि केन्द्र के प्रस्ताव को खारिज कर दिया जाए। किसान नेता बिलों को वापस लेने से कम पर राजी नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने फैसला किया है कि 14 दिसंबर को पूरे देश में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा तथा सभी भाजपा कार्यालयों का घेराव होगा। इसके साथ ही 12 दिसंबर को दिल्ली आने वाले राजमार्ग बंद कर दिये जाएंगे। आगरा और जयपुर राजमार्ग 12 से बंद करने का फैसला लिया गया है।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET