|
|
|
|
|
|
|
|
|
Election

Photo feature
 
Entertainment
 
Kaitrina Kaif
 
Aisvarya Rai
 
Anuska Sarma
 
Namitha
 
Special
 
Photo News
 
Health
 
History
 
Assambly
 
Education
 
Gov. Data

 

The U.P. Web News

कोरोना वायरस से मृतक संख्या 718 हुई, देश में 23077 संक्रमित

4748 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घरों को वापस गए

बीते चौबीस घंटे में देश में 32 मरीजों की मृत्यु

U.P. Web News Bureau, New Delhi |  Published on 24 April, 2020

Tags: #UP News, #Covid-19, Case

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल , 2020, कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते देश में शुक्रवार को मृतकों की संख्या 718 तक पहुंच गई। जबकि देश में कुल संक्रमितों की संख्या 23077 हो गई है। यह जानकारी शुक्रवार को शाम केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों की ओर से जारी की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 के 17,610 संक्रमित मरीज हैं। जबकि देश भर में अभी तक कुल 4748 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं तथा उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। आईसीएमआर के अनुसार कोरोना वायरस के अब तक कुल 23,502 पुष्ट मामले सामने आए हैं। इन मामलों में से 77 विदेशी नागरिक हैं। मंत्रालय सुत्रों के अनुसार बृहस्पतिवार शाम से अब तक कुल 32 मौतें हुई हैं, जिनमें से 14 मौतें महाराष्ट्र में, नौ गुजरात में, तीन उत्तर प्रदेश में और दो-दो मौतें दिल्ली, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में हुई हैं।  कुल 718 मौतों में से महाराष्ट्र में 283,गुजरात में 112 मौतें हुई हैं, जबकि मध्य प्रदेश में 83, दिल्ली में 50, राजस्थान और आंध्र प्रदेश में 27-27 लोगों की जान जा चुकी है। यूपी और तेलंगाना में 24-24, तमिलनाडु में 20 और कर्नाटक में 17 लोगों की मृत्यु हुई है। पंजाब में 16 मौतें हुई हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में 15 मौतें हुई हैं। बीमारी ने जम्मू-कश्मीर में पांच लोगों की जान ले ली है, जबकि केरल, झारखंड और हरियाणा में में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। बिहार में दो मौतें हुई हैं, जबकि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मौत हुई है।

 
पीएम मोदी के आह्वान पर नौ मिनट का प्रकास पर्व
हंगामा करने वाले जमातियों पर लगेगा NSA
लाकडाउन में कोई भूखा न रहेः राष्ट्रपति कोविंद
शनिवार को चीन मनाएगा राष्ट्रीय शोक दिवस
यूपी सरकार ने लाभार्थियों दो माह की पेंशन एडवांस दी, खातों में भेजे 871 करोड
 

 

 
»
Lord Budha  
»
 About Us  
»
U.P.Police  
»
Tour & Travels  
»
Relationship  
 
»
Rural  
»
 News Inbox  
»
Photo Gallery  
»
Video  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
 Find Job  
»
Our Team  
»
Links  
»
Sitemap  
 
»
Blogs & Blogers  
»
 Press,Media  
»
Facebook Activities  
»
Art & Culture  

»

Sitemap  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET

 

Send mail to upsamacharseva@gmail.com with questions or comments about this web site.
Copyright © 2019 U.P WEB NEWS
Last modified: 04/26/20