U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  बीकानेर से मसूरी जा रही इनोवा दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत
Tags: Muzaffarnagar
Publised on : 2011:09:28       Time 15:35                                 Update on  : 2011:09:28       Time 15:35

मुजफ्फरनगर, 28 सितम्बर। (उप्रससे)। नवरात्रों में राजस्थान से मंसूरी घूमने के लिए इनोवा गाडी में सवार होकर जा रहे परिवार की सडक किनारे खडी सरियों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकराने से मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक नाबालिग लडकी ने उपचार के दौरान पानी मांगते मांगते दम तोड दिया। जबकि एक डेढ वर्ष की बच्ची व महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल  हो गये। उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई।

प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना सिविल लाईन क्षेत्र के औद्योगिक ऐरिये में बनी अम्बा स्टील फैक्ट्री के सामने आज सुबह उस समय बडा हादसा हो गया जबकि राजस्थान के जनपद बीकानेर के थाना कान्ता क्षेत्र के मौहल्ला कान्ता खतूरियान कालोनी निवासी हेमंत, दीपक, शकुन्तला, प्रियंका, कुसुम सिहानिया, राहले सिध्दार्थ सहित हेमन्त की डेढ वर्ष की बच्ची को लेकर इनोवा गाडी में सवार होकर राजस्थान से नवरात्रों में मंसूरी घूमने के लिए जा रहे थे। बताया जाता है कि जब श्रध्दालुओं से भरी इनोवा गाडी जनपद के थाना सिविल लाईन क्षेत्र औद्योगिक एरिये में पहुंची तो इनोवा गाडी का चालक गाडी से अपना संतुलन खो बैठा और गाडी अम्बा स्टील फैक्ट्री के समीप सडक किनारे खडी सरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। गाडी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसते ही वहां पर चींख पुकार शुरू हो गयी। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर गाडी में फंसे लोगों को बाहर निकालने का कार्य शुरू किया और पुलिस की हादसे की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हडकम्प मच गया। पुलिस मय फोर्स सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। हादसे में मौके पर ही हेमंत, दीपक, शकुन्ताल व गाडी चालक की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि गंभीर रूप से घायल 15 वर्षी प्रियंका की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में पानी मांगते-मांगते दर्दनाक मौत हो गयी।  जबकि कुशम सिहानिया पत्नि हेमन्त, सिध्दार्थ पुत्र रतन मौर्या, राहुल पुत्र राकेश मौर्या सहित हेमंत की डेढ साल की मासूम बच्ची अरूषी गंभीर रूप से घायल हो गयी जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर मैडिकल परीक्षण हेतु भेज दिया है।          

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET