|
|
|
|
|
|
|
|
|
Home>News |
|
सम्भल, शामली और हापुड़
नए जिले |
|
Tags: Shanbhal,Shamli & Hapur
new district in U.P., Now named as
Bhimnagar,Panchsheelnagar &
Prabudhanagar, |
|
Publised
on : 2011:09:28
Time 18:22
Update on : 2011:09:28
Time 18:22 |
|
भीमनगर,
पंचशीलनगर और प्रबुध्दनगर के नाम से जाने
जाएंगे
- सर्वेश कुमार सिंह-
लखनऊ, 28 सितम्बर। (उप्रससे)। मुख्यमंत्री
मायावती ने आज प्रदेश में तीन नए जिलों का
सृजन कर दिया है। उन्होंने चिर प्रतीक्षित
सम्भल, हापुड़ और शामली को जिला बना दिया
है। तीनों जिलों को उन्होंने नए नाम दिये
हैं। हालांकि जिला मुख्यालय पुराने नाम पर
ही रहेगा। ये घोषणाएं मुख्यमंत्री ने आज
तीनों स्थानों पर आयोजित जनसभाओं में कीं।
इस तरह अब उत्तर प्रदेश में जिलों की
संख्या 75 हो गई है।
मुख्यमंत्री आज सबसे पहले दोपहर करीब साढ़े
बारह बजे शामली पहुंचीं। यहां जनसभा में
उन्होंने शामली को जिला बनाने की घोषणा
की। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि इस
जिले का नाम प्रबुध्दनगर होगा। इसमें शामली
और कैराना तहसीलों को शामिल किया गया है।
जिला मुख्यालय शामली होगा। इसके बाद
मुख्यमंत्री हापुड़ पहुंचीं। उन्होने यहां
भी जनसभा में हापुड़ को जिला बनाने की घोषणा
की। हापुड़ जिले का नाम उन्होंने पंचशीलनगर
घोषित किया। इस जिले में हापुड़, गढ और
धौलाना तहसीलों को शामिल किया गया है।
धौलाना नई तहसील सृजित की गई है।
मुख्यमंत्री ने हापुड़ के बाद मुरादाबाद के
सम्भल का रुख किया। उन्होंने यहां भी जनसभा
में सम्भल को जिला बनाने की घोषणा कर दी।
इस जिले का नाम भीमनगर घोषित किया गया।
इसमें सम्भल, चन्दौसी और बदायुं की
गुन्नौर तहसीलो ंको शामिल किया गया।
यूपी में अब हो गए 75 जिले
मुख्यमंत्री ने सभाओं में घोषणा की कि तीनों
तहसीलों के जिला मुख्यालय पुराने शहर शामली,
हापुड़ और सम्भल ही रहेंगे। तीन जिले बनने
के बाद राय मे जिलों की संख्या अब 72 से
बढ़कर 75 हो गई है। इन जिलों के सृजन के
साथ ही तीन मण्डलों मे एक-एक जिला बढ़ गया
है। मुरादाबाद में अब 5, मेरठ में 6,
सहारनपुर में 3 जिले हो गए हैं। प्रदेश के
इन तीनों स्थानों को जिला बनाने की मांग
काफी पुरानी है। हापुड़ को जिला बनाने की
मांग गाजियाबाद जिला बनने से भी पहली है।
इसी तरह सम्भल को जिला बनाने की मांग
अमरोहा (योतिबाफुलेनगर) के जिला बनने से
पहले से हो रही थी। शामली को जिला बनाने
की मागं काफी दिनों से हो रही थी।
मुख्यमंत्री ने 2007 के साथ इसे जिला बनाने
की आश्वासन भी दिया था।
यूपी के विभाजन की मांग दोहरायी
मुख्यमंत्री मायावती ने प्रदेश में तीन नए
जिले सृजित करने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश
का विभाजन करके अलग पश्चिम उत्तर प्रदेश
राय बनाने की मांग को भी दोहराया। उन्होंने
कहा कि बसपा सरकार प्रदेश को विभाजित करके
पश्चिम उत्तर प्रदेश राय अलग बनाना चाहती
है। किन्तु यह निर्णय केन्द्र की कांग्रेस
सरकार को लेना है। इस दिशा में न तो
कांग्रेस ने और न ही पूर्ववर्ती भाजपा की
केन्द्र सरकार ने कोई ध्यान दिया।
मुख्यमंत्री मायावती ने पश्चिम उत्तर
प्रदेश की तीनों जनसभाओं में जाटों को
पिछड़ों की केन्द्रीय सूची में शामिल करने
तथा मुसलमानों को आरक्षण देने की मांग का
भी जिक्र किया। उन्होने बताया कि इस दिशा
में उनके द्वारा केन्द्र सरकार को पत्र
लिखे गए हैं। वे चाहती हैं कि मुसलमानों
और जाटों को उनकी आबादी के अनुपात मं कोटा
बढ़ा कर आरक्षण प्रदान किया जाए।
केन्द्र पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने अपनी सभाओं में केन्द्र
सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि
प्रदेश के विकास के लिए उनकी सरकार ने
केन्द्र सरकार से 80 हजार करोड़ रुपये की
अतिरिक्त सहायता के रूप मे ंपैकेज की मांग
की थी। किन्तु यह आज तक उपलब्ध नहीं कराया
गया है। इतना ही राय के आबंटित अंश भी उसे
पूरी तरह से नहीं मिला है। करोड़ों रूपया
रायांश का केन्द्र क े पास बकाया है।
उन्होंने प्रदेश के पिछड़ेपन के लिए भी
केन्द्र को ही जिम्मेदार ठहराया है। |
|
News source:
U.P.SAMACHAR SEWA |
|
Summary: C.M.
Mayawati declaired
Shanbhal,Shamli & Hapur new district
in U.P., Now named as
Bhimnagar,Panchsheelnagar &
Prabudhanagar |
|
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|