U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  चिदंबरम और दिल्ली पुलिस के खिलाफ रिपोर्ट कराएंगे रामदेव
Tags: Ramdev, Rajbala death, F.I.R
Publised on : 2011:09:27       Time 11:27                                  Update on  : 2011:09:27       Time 11:27 

नई दिल्ली, 27 सितम्बर। (उप्रससे)। योग गुरु रामदेव ने घोषणा की है कि वे राजबाला की मौत मामले पर केन्द्रीय गृहमंत्री और दिल्ली पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। उन्होंने राजबाला की मौत के लिए गत जून में रामलाला मैदान में हुए लाठी चार्ज को जिम्मेदार ठहराया है। ज्ञातव्य है कि कल दोपहर बाद राजबाला की यहां गोविन्द बल्लभ पंत चिकित्सालय में मौत हो गई। वह रामलीला मैदान में हुए लाठी चार्ज में घायल हुई थीं। योग गुरु रामदेव ने कहा कि वे राजबाला की मौत के लिए दिल्ली पुलिस के साथ-साथ केन्द्रीय कृहमंत्री पी.चिदम्बरम भी जिम्मेदार हैं। इसलिए उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की करायी जाएगी। हरियाणा के सोनीपत जिला अन्तर्गत भाटान की निवासी राजबाला के सिर और रीढ़ की हड्ड़ी में गंभीर चोटें लगी थीं। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना बताया है।

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET