U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  झांसी के मण्डलायुक्त समेत 17 अफसरों के तबादले
Tags: 
Publised on : 2011:09:27       Time 11:42                                  Update on  : 2011:09:27       Time 11:42

लखनऊ, 26 सितम्बर। (उप्रससे)। सरकार ने आज 11 आईएएस ं समेत 17 अधिकारियो ंके तबादले किये हैं। तबादला आदेश से लोक निर्माण के सचिव और झांसी के मण्डलायुक्त बदल गए हैं। झासीं में आयुक्त के पद पर अब सत्यजीत ठाकुर को तैनात किया गया है जबकि अभी तक इस पद पर तैनात मो.मुस्तफा को सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग बनाया गया है।

            तबादला आदेश के अनुसार रजनीश गुप्ता सचिव विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग को सचिव लोक निर्माण विभाग, सत्यजीत ठाकुर प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को आयुक्त झासी मण्डल, प्रमुख सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग वी.एन.गर्ग से ये विभाग  वापस ले लिये गए हैं। उनके पास अब केवल अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त का पद रहेगा। प्रतीक्षारत जीवेश नन्दन को सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग तथा सचिव भू तत्व एवं खनिकर्म विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सचिव समाज कल्याण बिभाग वी.एल मीना का मिशन डायरेक्टर ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन एवं निदेशक सिफ्सा पर किया गता तबादला निरस्तर कर दिया गया है। अब वे केवल सचिव समाज कल्याण विभाग का कार्यभार संभालेंगे। प्रतीक्षारत सुघीर कुमार श्रीवास्तव को मिशन डायरेक्टर राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन एवं अधिशासी निदेशक सिफ्सा के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।

            प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद तथा चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग वी.एस भुल्लर को चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग के कार्यभार से मुक्त किया गया है। उनके पास अब केवल खाद्य एवं रसद विभाग रहेगा। प्रमुख सचिव स्तुति नारायण कक्कड़ से प्रमुख सचिव संस्कृति एवं निदेशक संस्कृति विभाग का कार्यभार वापस ले लिया गयाहै। इसके स्थान पर अतिरिक्त रूप से चिकित्सा शिक्षा विभाग का कार्यभार सौंपा गया है। सचिव पर्यटन एव महानिदेशक पर्यटन विभाग मनोज कुमार सिंह को सचिव संकृति विभाग एवं निदेशक संस्कृति विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। विशेष सचिव उद्योग विभाग चोब सिंह वर्मा को अपर आयुक्त राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र गाजियाभाद में स्थानान्तरित किया गया है।

            इसके अलावा शासन ने छह पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किये हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बलरामपुर रविशंकर गुप्ता को उप संचालक चकबंदी गाजीपुर,  माताफेर उप जिलाधिकारी रामपुर को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बलरामपुर,  वाला प्रसाद तिवारी उप संचालक चकबंदी फैजाबाद को अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति आगरा, उपजिलाधिकारी मऊ शीतला प्रसाद को नगर मजिस्ट्रेट मऊ, अख्तर रियाज उप संचाकल चकबंदी गोरखपुर को उप संचालक चकबंदी देवरिया, राजेन्द्र प्रसाद सिंह उप संचालक चकबंदी रायबरेली को उपसंचालक चकबंदी गोरखपुर के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।

सेल्समैन को गोली मारकर 4.60 लाख की लूट

अलीगढ़, 26 सितम्बर। (उप्रससे)। बेखौफ बदमाशों ने आज जिले में एक पेट्रोल पंप के सेल्समैन को गोली मारकर 6. 40 लाख रूपये लूट लिये। दिन दहाड़े हुई लूट की वारदात से जिले में हड़कप मच गया है।

            प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना और कस्बा गभाना स्थित साहू पेट्रोल पंप के सेल्समैन धर्मपाल सिंह और गोधन सिंह  6.40 लाख रूपये लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे। सुबह करीब दस बजे मार्ग में एक पल्सर मोटर साइकिल सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके मोटर साइकिल रोक ली तथा गोधन सिंह केपैर में गोली मारकर घायल कर दिया। बदमाश गोधन सिंह को घायल करके कैश लूट कर फरार हो गए।

वाराणसी में 3.75 लाख के नकली नोट बरामद

लखनऊ, 26 सितम्बर। (उप्रससे)। नकली नोटों का कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रदेश में एटीएस द्वारा चलाये जा रहे अभियान में आज बड़ी सफलता मिली है। एटीएस की गोरखपुर और वाराणसी टीम ने 3.75 लाख रूपये के नकली नोटों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

            एटीएस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना मिल रही थी कि बंगलादेस से पश्चिम बंगाल के रास्ते में प्रदेश में नकली नोटों की आपूर्ति हो रही है। इस सूचना पर आज जांच के दौरान वाराणसी कैंट स्टेशन पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से तीन लाख पच्चहत्तर लाख रूपये बरामद हुए। गिरफ्तार लोगों में मथुरा के राया थाना अन्तर्गत गोमा निवासी विकास चौधरी और दिल्ली के शालीमार बाग निवासी विनोद कुमार हैं। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

             गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि विनोद कुमार उर्फ पोपली बांगलादेश के जरिये माल्दा हाउन, पश्चिमी बंगाल से पूर्व में जाली भारतीय मुद्रा लाता था । दिल्ली के थाना रोहिणी की पुलिस द्वारा उससे कुछ समय पूर्व ढाई लाख रूपये की जाली भारतीय मुद्रा बरामद की गयी थी । उक्त जाली भारतीय मुद्रा का प्रसार पाकिस्तानी संगठन आई0एस0आई0 द्वारा नेपाली एजेण्टों के माध्यम से भारत में सप्लाई कराया जाता है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व जनपद इटावा, औरैया व बरेली में भी पश्चिमी बंगाल से जाली भारतीय मुद्रा का आना पाया गया हैं ।

बदमाशों ने दरोगा की पिस्टल लूटी

अमरोहा, 26 सितम्बर। (उप्रससे)। रात्रि गश्त पर जा रहे एक दरोगा और सिपाही को तीन बदमाशों ने लूट लिया। बदमाश दरोगा की पिस्टल लूट कर फरार हो गए। लुटे दरोगा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है।

            जानकारी के अनुसार थाना नौगावां सादात पर तैनात दरोगा विजय सिंह व सिपाही राहुल सिंह रात्रि गश्त पर जा रहे थे। ग्राम फरीदपुर के पास तीन बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया तथा दरोगा की नाइन एमएम की पिस्टल लूट कर फरार हो गए।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव ने किया बाढ़ग्रस्त जिलों का दौरा

प्रभावित जिलों को अतिरिक्त सहायता राशि जारी

लखनऊ, 26 सितम्बर। (उप्रससे)। मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने पिछले 36 घंटों में पूर्वांचल के जनपदों में मूसलाधार बारिश (अतिवृष्टि) से उत्पन्न बाढ की स्थिति की आज यहां एक उच्च स्तरीय बैठक मेें गहन समीक्षा की। उन्होंने बाढ से प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्यों को युध्दस्तर पर करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि बाढ की स्थिति से निपटने में धनराशि की कमी आडे नहीं आने दी जायेगी। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को आज ही पूर्वांचल के तीन जनपदों वाराणसी, जौनपुर तथा सोनभद्र जाकर स्थिति का मौके पर जायजा लेकर उन्हें अपनी आख्या उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

            मुख्यमंत्री के निर्देशों के म में मुख्य सचिव अनूप मिश्र ने सिंचाई विभाग के शासन स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इन प्रभावित जनपदों का निरीक्षण किया और राज्य मुख्यालय वापस लौटने के बाद मुख्यमंत्री को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। मुख्य सचिव से प्राप्त फीड बैक के म में पूर्वांचल के अतिवृष्टि प्रभावित जिलों में राहत व बचाव कार्य हेतु जनपद-सोनभद्र व वाराणसी को 50-50 लाख रुपये, जनपद-जौनपुर व गाजीपुर को 25-25 लाख रुपये तथा जनपद-चन्दौली को 30 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अतिवृष्टि से हुई मौतों की स्थिति में सभी मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रूपये की अनुग्रह राशि तत्काल वितरित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने घायल हुए लोगों के भी इलाज की तुरन्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बाढ से हुई पशुओं की मौतों का निर्धारित मुआवजा तथा क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण हेतु अहेतुक सहायता यथाशीघ्र वितरित करने के निर्देश दिए।

सीएम ने फिर लिखा आरक्षण का खत

मुसलमानों, जाटों और गरीब सवर्णों को कोटा बढाकर आरक्षण दिया जाए

धर्म परिवर्तन कर चुके दलितों को भी मिले आरक्षण

लखनऊ, 26 सितम्बर। (उप्रससे)। मुख्यमंत्री मायावती ने एक बार फिर प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मुस्लिमों, जाटों और सवर्ण गरीबों को उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण प्रदान करने की मांग की है। किन्तु इस बार भेजे गए पत्र में उन्होंने संशोधन किया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि उक्त वर्गों को आरक्षण दिये जाने से पहले उनके लिए आरक्षण कोटा उक्त वर्ग में बढ़ा दिया जाए। साथ ही मुख्यमंत्री मायावती ने कुछ पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जातियों में शामिल करने तथा इस वर्ग का कोटा बढ़ाये जाने की मांग की है। उन्होंने धर्म परिवर्तन कर ईसाई और मुसलमान बने दलितों को भी आरक्षण देने की मांग दोहराई है।

            ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री मायावती ने 14 एनं 15 सितम्बर को पत्र भेजकर मुस्लिमों, गरीब सवर्णों को आरक्षण देने तथा जाटों को पिछड़े वर्ग की केन्द्रीय सूची में शामिल करने की मांग की थी। किन्तु अब इस मांग का राजनीतिक निहितार्थ देख कर उन्होंने अपना दूसरा पत्र भेजा है। इसमें मागं की गई है कि उक्त वर्गों को आरक्षण इस शर्त के साथ दिया जाए कि उनकी आबादी के अनुपात में उक्त वर्ग का आरक्षण कोटा बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कुछ जातियों को अनुसूचित जातियों से अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की भी मांग की है। ये जातियां हैं, कहार, कश्यप, केवट, मल्लाह, निषाद, बिन्द, कहार, कुम्हार, प्रजापति, धीवर, भर, राजभर, धीमर, बाथम, तुरहा, गोंड, माझी, मछुआ, लोनिया, नोनिया, लोनिया-चौहान, पाल, बघेल व धनकर ।

            अपने पत्र में मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जातिजनजाति वर्गों के लोगों को निजी क्षेत्र व न्यायपालिका आदि में भी आरक्षण दिये जाने की मांग करते हुए कहा कि देश में न्यायपालिका, मंत्रिपरिषद्, राज्य सभा, विधान परिषद् व प्राइवेट सेक्टर आदि क्षेत्रों में अनुसूचित जाति जनजाति वर्गों के लोगों को आरक्षण दिये जाने के साथ-साथ सरकारी नौकरियों में उनके बैकलाग कोटा को भर्ती के माध्यम से पूरा करने तथा इनकी बढी हुई आबादी के हिसाब से इनका आरक्षण कोटा बढाने के सम्बंध में भी उन्होंने प्रधानमंत्री को कई बार पत्र लिखे हैं। इसके अलावा, अनुसूचित जातिजनजाति वर्गों के जो लोग धर्म परिवर्तन करके ईसाई अथवा मुस्लिम बन गये हैं, उन्हें भी अनुसूचित जातिजनजाति की सूची में शामिल करने की भी माँग उन्होंने केन्द्र सरकार से लगातार की है।

मेरठ के विधायक हाजी याकूब कुरैशी बसपा से निलंबित

लखनऊ, 26 सितम्बर। (उप्रससे)। सिखों पर प्रतिकूल टिप्पड़ी करने के आरोप में बहुजन समाज पार्टी ने आज मेरठ के विधायक हाजी याकूब कुरैशी को पाटी से निलंबित कर दिया है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निर्देश जारी किये हैं कि श्री कुरैशी को किसी भी कार्यक्रम मं आमंत्रित नहीं किया जाए। पार्टी ने आरोल लगाया है कि श्री कुरैशी ने आधुनिक पशुवधशाला के शिलान्यास के मौके पर सिखों पर प्रतिकूल टिप्पड़ी की थी। इस पर सिखों में भारी नाराजगी है।

            प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस निर्णय की जानकारी आज यहाँ देते हुये बताया कि हाजी याकूब कुरैशी वर्ष 2007 ें के आम चुनाव में अपने खुद के द्वारा व बनायी गई पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुने गये थे और बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष से अनुरोध करके फिर इन्होंने अपनी पार्टी को बी.एस.पी. में विलय कर दिया था। श्री कुरैशी पहले से ही विवादित रहे हैं और समय-समय पर विवादास्पद बयान देते रहे हैं। उन्होंने मेरठ में आधुनिक पशुवधशाला के शिलान्यास के मौके पर सिक्ख समुदाय के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया था, जिससे सिक्ख समुदाय की भावनाएं आहत हुईं थी और उनमें जबरदस्त आोश फैल गया था।

            श्री मौर्य ने कहा कि हाजी याकूब कुरैशी द्वारा सिक्ख समुदाय के बारे में दिया गया आपत्तिजनक बयान अनुशासनहीनता की परिधि में आता है और उन्होंने इस प्रकार आपत्तिजनक बयान देकर पार्टी के अनुशासन को तोड़ा है।

गैंगरेप का आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागा

सुलतानपुर, 26 सितम्बर (उप्रससे)। गैंगरेप के एक आरोपी अभियुक्त को भी जिला पुलिस अपनी अभिरक्षा में नहीं रख सकी। अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर भाग गया। अभियुक्त पांच दिन पहले जामों बाजार में एक बालिका के साथ हुए गैंगरेप में शामिल था।

जामों थाने के स्थानीय बाजार में 20 सितम्बर को एक 12 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप हुआ था। घटना के बाद किशोरी के परिजनों ने बाजार के ही हरि कुमार पाण्डेय व पुन्नू को इस मामले में नामजद किया था। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। शनिवार की रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर हरि कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार की सुबह हरि कुमार का चालान करने से पहले उसका मेडिकल परीक्षण कराने के लिए सिपाही राम निरंजन तिवारी व होमगार्ड परमेश्वर पाण्डेय उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गये। डॉ. जयेश आवास के अंदर हरि कुमार का मेडिकल परीक्षण कर ही रहे थे कि वह छह फुट ऊंची चाहरदीवारी फांदकर भाग निकला। घटना से घबराये सिपाही ने इसकी जानकारी थानाध्यक्ष को दी तो पूरे विभाग में हड़कम्प मच गया। पुलिस अभिरक्षा से फरार  हरि कुमार पाण्डेय देर शाम तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका।

कच्चे मकान ढहने से तीन की मौत

सुलतानपुर, 26 सितम्बर (उप्रससे)। तीन दिन से हो रही रिमझिम बरसात से अलग-अलग स्थानों पर कच्चे मकान की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

अमेठी कोतवाली क्षेत्र के पटखापुर मजरे कुशीताली में बीती रात लगभग दो बजे नकछेद का कच्चा मकान अचानक ढह गया। घटना के समय वह परिवार के साथ मकान के अंदर सो रहा था। मकाने गिरने की आवाज सुनकर परिवार के सभी लोग भाग कर बाहर आये। नकछेद का लगा कि उसकी मां मकान के अंदर रह गई हैं, वह फिर मकान के अंदर चला गया। इसी बीच मकान ढह गया। नकछेद व उसकी मां द्रोपदी मलवे में दब गये। परिवार वालों की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब मलवे से दोनों को बाहर निकाला तो 35 वर्षीय नकछेद की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल द्रोपदी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। नकछेद के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दूसरी घटना चांदा थाने के आनापुर नरायनपुर मोहल्ला तकीबा का है। यहां रविवार को 55 वर्षीय फिदा हुसैन के छप्परनुमा मकान की कच्ची दीवार ढह गई। मलवे में दबे फिदा हुसैन को जब तक ग्रामीण बाहर निकालते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दीवार के मलवे में दबकर एक गाय भी मर गई।घटना की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार के.एन. तिवारी की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थाना गोसाईगंज क्षेत्र के बनमई दूबेपुर गांव में तेज बारि के चलते एक कच्चा मकान ढह जाने से मलवे में मां-बेटी दब गई।  परिजन घायलों को लेकर जिला अस्पताल  जा रहे थे कि मां की रास्ते में ही मौत हो गई।

बनमई दूबेपुर गांव निवासी प्यारे गुप्ता का कच्चा मकान रविवार की शाम लगभग चार बजे अचानक ढह जाने से मकान में मौजूद लोग मलवे में दब गये। आसपास के लोगों द्वारा शोर मचाने पर एकत्र ग्रामीणों ने मलवे को हटाया और घायल 60 वर्षीय सकुना पत्नी प्यारे गुप्ता और 30 वर्षीय बेटी सीता को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में सकुना की मौत हो गई।

 

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET