U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  मुगलसराय में भारी बारिश से ट्रेनें बाधित
Tags: Mugalsarai, Train root
Publised on : 2011:09:25       Time 15:58                                  Update on  : 2011:09:25       Time 15:58

मुगलसराय : भारी बारिश के कारण कल रात में सिग्नल सिस्टम फेल हो जाने के कारण दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया था जिसे आज कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे प्रशाशन ने सिग्नल सिस्टम को ठीक करा कर फिर से चालू करा दिया है इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए मुगलसराय मण्डल के ड़ी. आर. एम. ड़ी. के. गायन ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर जो पानी जमा हो गया था उसे खाली कराने के बाद सिग्नल सिस्टम के अधिकांश पार्ट्स सही पाए गए जबकि ऐसी उम्मीद नहीं थी क्योकि आम तौर पर रेलवे ट्रैक पर सिग्नल सिस्टम मे पानी भरे जाने के बाद इसके पार्ट्स ख़राब हो जाते है ट्रेनों का परिचालन कब तक सामान्य हो पाएगा इसके जवाब में डी आर एम ने बताया की ट्रेनों का परिचालन शुरू हो चूका है इस लिए अब इसे सामान्य होने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा |

सिग्नल में बारिस के कारण आई तकनिकी खराबी के मद्देनजर रेल प्रशासन ने मुग़ल सराय से होकर गुजरने वाली कुल पांच सवारी गाडियों को निरस्त कर दिया है |

53362 DN.वाराणसी-बरकाकाना पैसेंजर
116 DN मुग़ल सराय -इलाहाबाद पैसेंजर
302 DN वाराणसी -आसनसोल पैसेंजर
2 VM वाराणसी-मुग़ल सराय पैसेंजर
2MF फैजाबाद - मुग़ल सराय पैसेंजर

मुग़ल सराय स्टेशन पर 8-10 घंटे विलम्ब से पहुची गाडिया
12312 DN कालका मेल
12311 UP कालका मेल
12387 UP जनसाधारण एक्स
15109 UP बुद्ध पूर्णिमा एक्स
12321 UP मुंबई मेल
13307 UP धनबाद -लुधियाना एक्स
इसके अलावा अभी भी मुगलसराय से होकर गुजरने वाली लगभग एक दर्जन एक्सप्रेस ट्रेने आस-पास के स्टेसनो पर खड़ी है |

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET