U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  पूर्वी यूपी में बारिश से तबाही, हादसों में 27 की मौत
Tags:
Publised on : 2011:09:26      Time 02:10                                  Update on  : 2011:09:26       Time 02:10 

मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख सहायता, बाढ़ राहत के लिए 2 करोड़

लखनऊ, 25 सितम्बर। (उप्रससे)। प्रदेश के पूर्वी जिलों में कल से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश ने पूर्वांचल में तबाही मचा दी है। वाराणसी, चंदौली, जौनपुर और मिर्जापुर में जनजीवन अस्त व्यस्त है। रेल और सड़क मार्ग अवरुध्द हो गए हैं। वहीं वर्षा से पूर्वांचल के जिलों में मकान गिरने से 27 लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश सरकार ने हादसों में मारे गए लोगों को परिजनों को एक-लाख रूपये की सहायता देने की घोषणा की है तथा तत्काल बाढ़ राहत के लिए दो करोड़ रूपये निर्गत किये हैं।

            प्रदेश के पूर्वी जिलों में कल सुबह से लगातार बारिश हो रही है। इससे जहां जन जीवन प्रभावित हुआ है। वहीं जौनपुर, मिर्जापुर, वाराणसी. चन्दौली आदि में मकान गिरने की घटनाएं हुई हैं। इनमें कुल 27 लोगों की मौत हुई है तथा आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। बड़े  पैमाने पर हुई दुर्घटनाओं पर राय सरकार ने चिंता व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजन को एक-एक लाख रूपये की सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही सरकार ने तत्काल बाढ़ राहत उपायों के तहत दो करोड रूपये की सहायता निर्गत की है। सरकार ने इसके साथ  पूर्वांचल में संभावित बाढ़ को देखते हुए पीएसी और एनडीआरएफ को सतर्क कर दिया है। जौनपुर में पीएसी की टुकडियां भेज दी गई हैं। पूर्वांचल के सभी जिलाधिकरियों को सतर्क किया गया है।

            राय सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी है कि पूर्वांचल में और बारिश हो सकती है तथा नदियो में बाढ़ की सभावना है। इस लिए शासन पूरी तरह सतर्क है। प्रवक्ता के अनुसार जौनपुर में वर्षा से 18 लोगों तथा सात पशुओं की मौत हुई है। छह व्यक्ति घायल हुए हैं। जबकि मिर्जापुर में 9 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। राय सरकार ने सभी मृतकों के परिजनों को एक एक लाख रूपये की अनुग्रह राशि तत्काल वितरित करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही सभी जिलाधिकारियों को कहा गया है कि घायलों को बेहतर इलाज की व्यवस्था जिला प्रशासन करे। प्रवक्ता ने बताया कि राय सरकार द्वारा बाढ़ एवं बचाव राहत कार्यों के लिए 32.16 करोड़ रूपये की सहायता राशि जिलाधिकारियों को पहले ही उपलब्ध करा दी गई है।

उत्तर प्रदेश समाचार सेवा के वाराणसी स्थित पूर्वांचल संवाददाता डा.राधारमण चित्राशीं के अनुसार समूचा पूर्वांचल वर्षा से अस्त व्यस्त है। कल सुबह से शुरु हुई बारिश आज तक जारी है। वाराणसी नगर में  जल भराव है। लोगों का आवागमन अवरुध्द हो गया है। सभी प्रमुख सड़कों पर पानी ही पानी है। रेलवे स्टेशन पर पानी के चलते ट्रैक पर पानी भरा है। जिससे गाडियाों का आवागमन कल शाम से बंद था। आज दोपहर में रेल यातायात कुछ शुरु हो सका है। जबकि मुगलसराय में स्थिति अभी तक नाजुक बनी हुई है। यहां पानी ट्रैक पर जमा है। रेलों को अत्यधिक धीमी गति से निकाला जा रहा है। कुछ गाडियों को आस पास के स्टेशनों पर रो क कर रखा गया है तथा ट्रैक से पानी हटने का इंतजार किया जा रहा है।

समाचार सेवा संवाददाता के अनुसार जौनपुर में बीती रात्रि थाना गौरा बादशाहपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम असवारा में शकुल उम्र 50 वर्ष का मकान वर्षा के कारण गिर गया। इससे शकुल, इनकी पत्नी श्रीमती कृष्णा देवी उम्र 45 वर्ष, मॉ राजदेई उम्र 70 वर्ष, पुत्री कु0 सुमन उम्र 16 वर्ष व श्रीमती कुमारी उम्र 48 वर्ष पत्नी हरी की मृत्यु हो गयी। इसी प्रकार थाना सिकरारा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मोहम्मदपुर में दुर्गा प्रसाद का कच्चा मकान गिरने से मुन्नर 09 वर्ष व करिया 06 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गयी। दुर्गा प्रसाद एवं उनकी पत्नी को चोटे आयी। थाना खुटहन क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गुलरा मोहम्मदपुर में कामता प्रसाद की दीवार गिरने से मुन्नू शर्मा 20 वर्ष पुत्र कामता प्रसाद ं की दबकर मृत्यु हो गयी। मिर्जापुर में कल से भारी बारिश हुई है। यहां लगातार पानी गिरने से थाना अदलाहट क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम मानिकपुर में मिठाई लाल के मकान की दीवार वर्षा के कारण गिरने से इनकी पत्नी राज कुमारी उम्र 32 वर्ष, धन्नी देवी उम्र 50 वर्ष, पुत्र संतोष उम्र 17 वर्ष व भोनू उम्र 10 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गयी

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET