U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  राजनीति में संस्कृति के प्रवक्ता थे पं.दीनदयाल उपाध्याय
Tags:
Publised on : 2011:09:26       Time 02:02                                  Update on  : 2011:09:26       Time 02:02

 पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयती पर भाजपा ने शुरु किया समरसता अभियान लखनऊ, 25 सितम्बर। (उप्रससे)।  भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रदेश के सभी जिलों में पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती धूमधाम से मर्नाई। जिले स्तर के कार्यमों में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताआें का सम्मान भी हुआ। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सदस्य विधान परिषद हृदय नारायण दीक्षित ने आज पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि पार्टी 25 सितम्बर से 2 अक्टूवर तक सभी जिलों में सामाजिक समरसता दिवस के रूप में कार्यम आयोजित करेगी। इन कार्यमों में सपा, बसपा तथा कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों का खुलासा होगा।

            श्री दीक्षित ने बताया कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज गाजियाबाद में, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार ने आज अमेठी एवं सुलतानपुर में आयोजित कार्यम को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने देवरिया में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जयन्ती समारोह को संबोधित किया। उन्होंने पं0 जी की अर्थनीति के बारे में बताया और कहा कि हम सभी को पं0 दीनदयाल उपाध्याय के सिध्दान्तों पर चलना चाहिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय देवरिया में फल भी वितरित किया।  पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी ने गोरखपुर में आयोजित कार्यम को संबोधित किया। इसी प्रकार प्रदेश के सभी जिलों एवं महानगरों में पार्टी द्वारा कार्यम आयोजित हुए। राजधानी लखनऊ में पं0 दीनदयाल उपाध्याय स्मृतिका में एकात्म मानववाद के प्रणेता पं0 दीनदयालय उपाध्याय के जन्म दिवस पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार ने कहा कि पं0 जी राजनैतिक क्षेत्र में भारतीय संस्कृति के प्रवक्ता थे। वे एकात्म मानवदर्शन के प्रणेता, चिन्तक, दार्शनिक और विख्यात संगठनकर्ता थे। उन्होंने कहा कि हम सभी को उन्हीं के सिध्दान्तों पर चलते हुए पार्टी को मजबूत करना है।

सरकार की लापरवाही से पूर्वांचल में तबाही: भाजपा

लखनऊ, 25 सितम्बर। (उप्रससे)।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने बसपा सरकार पर अतिवृष्टि होने वाले क्षेत्रों में राहत कार्यो की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चंदौली में मूसाखांड एवं चन्द्रप्रभा डैम का पानी बिना चेतावनी के छोड़ने से भारी तबाही हुई है। पूरे क्षेत्र में दहशत है। भारी जनधन की हानि की आशंका है। उन्होंने इसके लिए बसपा सरकार को ही दोषी ठहराया और कहा कि सरकार संवेदनहीन है। वाराणसी मंडल के चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी जिलों में लगभग 27 लोगों के मारे जाने की खबर मिली है। उन्होंने इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरूध्द कार्रवाई करने के लिए प्रमुख सचिव सिंचाई एवं आयुक्त वाराणसी मंडल से फोन पर वार्ता भी की, आग्रह किया।

            श्री शाही ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही से ही लोग मारे गए। अभी भी वाराणसी मंडल में जल भराव का खतरा बना हुआ है। आमजन का जीवन संकट में है। इस घटना से बसपा सरकार की संवेदहीनता स्पष्ट रूप से दर्शित होती है। उन्होंने मांग की कि ऐसे क्षेत्रों में मोटर वोट, चिकित्सा व्यवस्था आदि राहत कार्यो की तुरन्त व्यवस्था की जाए। वर्षाबाढ पीड़ितों के लिए राहत शिविर लगाए जाने चाहिए। उन्होंने पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिए जाने की भी मांग की।

बसपा सरकार किसान विरोधी: भाजपा

लखनऊ, 25 सितम्बर। (उप्रससे)।  भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दिनेश दुबे ने बसपा सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि पूरे राज्य में खाद का अकाल पडा है। खाद की कालाबाजारी हो रही है किसान बदहाल है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में किसान को लाभकारी मूल्य मिल रहा है। कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्ताीसगढ में एक प्रतिशत ब्याज पर किसान को ऋण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार गेहूं धान व गन्ने का मूल्य समर्थन मूल्य किसानों की मांग के अनुसार नहीं देती है तो किसान मोर्चा प्रदेश भर में किसानों के लिए आंदोलन करेगा।

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET