U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  सुलह को बुलाकर पंचायत में दो को गोली से उडाया
Tags: AMROHA, JYOTIBAPHULE NAGAR, J.P.NAGAR
Publised on : 2011:09:26       Time 10:32                                  Update on  : 2011:09:26       Time 10:32

अमरोहा (जेपी नगर), 25 सितम्बर। (उप्रससे)। सुलह समझौते के लिए बुलाई गई एक पंचायत में बीती रात एक पक्ष के दो लोगों ने अपनी मर्जी की बात नहीं मानने पर दूसरे पक्ष के दो लोगों को गोली से उड़ा दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गोलीकाण्ड के बाद पंचायत में भगदड़ मच गई। सभी पंच जान बचाकर किसी प्रकार भागे। उधर गोली चलने से नगर में अफरा तफरी मच गई। पुलिस प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। इस मामले में 24 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

            वाक्या नगर के थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छबेड़ा का है। यहां बीती रात भूमि विवाद को निपटाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में पंचों के अलावा दोनों पक्षों के लोग करीब दो  दर्जन से अधिक लोग शामिल हुए थे। किन्तु बात बनने की बजाय और यादा बिगड़ गई। एक पक्ष ने समझौता मानने से इनकार कर दिया तो दूसरे पक्ष के दो लोगों ने बन्दूकें निकाल लीं और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे दूसरे पक्ष के यूनुस और मुर्सलीन की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग करके हमलावर मौके से फरार हो गए। उधर पंचायत में गोली चलने की अप्रत्याशित घटना से सभी पंच भाग गए तथा वहां भगदड़ मच गई। मोहल्ले में गोली चलने की सूचना जब थाने पहुंची तो भारी फोर्स ने आकर स्थिति को नियंत्रण में किया। इस मामले में 24 लोगो ंको नामजद करके रिपोर्ट दर्ज करायी गई है।

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET