U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  इश्क में प्रेमी संग मिल पति को फांसी पर लटकाया
Tags:  Muzaffarnagar
Publised on : 2011:09:26       Time 10:39                                  Update on  : 2011:09:26       Time 10:39 

मुजफ्फरनगर, 25 सितम्बर। (उप्रससे)। अग्नि के समक्ष सात फेरे लेने के बाद सात जन्मों तक पति-पत्नि का साथ निभाने की कसम खाने वाली पत्नि ने अपने प्रेमी के प्यार में अंधी होकर अपने धर्मपति को घर में ही फांसी के फंदे पर लटाकर मौत के घाट उतार दिया। पति के फंदे पर लटके होने की खबर से क्षेत्र सहित जनपद में सनसनी फैल गयी। सूचना से पुलिस प्रशासन में भी हडकम्प मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए मृतक की पत्नि को पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया तो मृतक के मौत का राज खुलने में भी पुलिस को समय नहीं लगा और अपने पति को प्रेमी के साथ मौत के घाट  उतारने वाली पत्नि सहित प्रेमी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद के थाना खतौली क्षेत्र के मौहल्ला पक्काबाग निवासी राज पुत्र राज प्रकाश कस्बे की गंगनहर पर स्थित चिर्ल्डन गार्डन में काम करता था। बताया जाता है कि राजू की पत्नि अनीता का कुछ दिनों से फिरौज के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाने वाली राजू की पत्नि अनीता राजू का इस जन्म में भी साथ नहीं निभा पायी और अपने प्रेमी फिरौज के प्यार में अंधी हुई अनीता ने राजू को अपने प्यार की बीच दीवार बनता देख राजू को अपने रास्ते से साफ करने का फैसला करते हुए अनीता ने अपने प्रेमी फिरौज के साथ मिलकर बीती रात राजू फंासी लगाकर मौत के घाट उतार दिया।

सुबह होते ही जैसे राजू की लाश उसके ही मकान की छत से लटकी हुई मिली तो परिजनों सहित मौहल्लेवासियों में हडकम्प मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में भी हडकम्प मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची  पुलिस ने राजू के शव को फंदे से उताकर अपने कब्जे में लेने के बाद शव को मैडिकल परीक्षण हेतु भेज दिया। राजू की फंदे पर लटकी हुई लाश मिलने से क्षेत्र सहित जनपद में सनसनी फैल गयी। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक राजू की पत्नि अनीता को पूछताछ के लिए कब्जे में ले लिया और थाने ले आयी। लेकिन पुलिस को राजू की मौत का राज खोलने में छोड ही समय लगा और मृतक राजू की पत्नि से जब पुलिस ने सख्ताई से पूछताछ की तो राजू की पत्नि ने सारा राज खोलकर रख दिया। अनीता ने बताया कि उसने ही अपने प्रेमी फिरौज के साथ मिलकर अपने पति राजू को मौत के घाट उतारा है। पुलिस ने मृतक राजू की पत्नि अनीता व अनीता के प्रेमी फिरौज को गिरफ्तार कर लिया है।

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET