U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  कानपुर आईआईटी में छात्र ने फांसी लगाई
Tags: Indian Institute Technology Kanpur, IITK, Student Mehtab Ahemad, Firsy Year Student
Publised on : 2011:09:22       Time 22:05                                  Update on  : 2011:09:22       Time 22:05

कानपुर, 22 सितम्बर। (उत्तर प्रदेश समाचार सेवा)। Kanpur, September 22, 2011. UP Samachar Sewa. आईआईटी प्रथम वर्ष के एक छात्र ने आज यहां परिसर छात्रावास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छाथ्र का शव कमरे में फांसी पर झूलता हुआ मिला है। छात्र की आत्महत्या से आईआईटी में हडकंप मच गया है। संस्थान प्रशासन ने जांच के लिए एक चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी।

जानकारी के अनुसार कन्नौज जिले के निवासी प्रथम वर्ष के थात्र उन्नीस वर्षीय महताब अहमद का अभी दो महीने पहले ही आईआईटी में प्रवेश हुआ था। वह छात्रावास संख्या नौ के के कमरा नम्बर 307 में रहता था।वह मैटिरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग का छात्र था। आज शाम करीब पांच बजे उसने अपने कमरे की छत में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पड़ोसी छात्रों ने फांसी की सूचना संस्थान प्रशासन को दी। तत्काल मौके पर पहुंचे आईआईटी के निदेशक प्रोफेसर संजय धाड़े बताया कि मामला रैगिंग का नहीं लगता है। फिर भी पूरे मामले के लिए चार सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है जोकि सभी पहलुओं की जांच करेगी। प्रो.धाड़े ने बताया कि छात्र की आत्मह्तया की सूचना मिलते ही उनके द्वारा थाना कल्याणपुर पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर तत्काल सीओ कल्याणपुर शैलेन्द्र लाल पहुंच गए। उन्होंने पूरे मामले की जांच की। सीओ ने बताया कि अभी मृतक छात्र के कमरे की तलाशी नहीं ली गई है। जब इसलिए अभी पता नहीं चला है कि उसने सुसाइड नोट लिखा है कि नहीं। आईआईटी कानपुर आत्महत्याओं के लिए बदनाम है। यहां  पांच साल में आठ स्टूडेंट आत्महत्या कर चुके हैं।

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:  IITK 1st year student commit suiside on Thursday

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET