U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  गणपति पूजन के साथ होगा ओसीएफ रामलीला का शुभारम्भ
Tags: O.C.F Ramlila Shahjahanpur
Publised on : 2011:09:21       Time 12:06                                  Update on  : 2011:09:21       Time 12:06

सुरक्षा की दृष्इअि से लगेंगे वाच टावर और सीसी कैमरे, फायर बिग्रेड व एम्बलेंस रहेगी उपलब्ध
शाहजहांपुर(संवाददाता)। नगर की 46 वर्ष पुरानी प्रसिध्द फैक्ट्री स्टेट रामलीला एवं प्रदर्शनी का शुभारम्भ 24 सितम्बर से होगा। ओसीएफ शाहजहाँपुर के 46 वें पारम्परिक रामलीला का विधिवत उद्धाटन 24 सितम्बर को सायं 7 बजे श्रीरामलीला मंचन पर श्री गणेश पूजन के साथ होगा।
ओसीएफ के महाप्रबन्धक अमिताभ राय चौधरी ने आज अपने यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 7 अक्टूबर को रावध वध व पुतला दहन तथा 8 अक्टूबर को दोपहर 3.30 बजे शोभायात्रा व रात्रि 8.00 बजे भारत मिलाप तथा श्रीराम रायाभिषेक के साथ इस वर्ष का रामलीला मंचन सम्पन्न होगा। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन श्री रामलीला मैदान में किया जायेगा। श्रीरामलीला मंचन का समय सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक निर्धारित किया गया है। महाप्रबन्धक ने पत्रकारों को बताया कि दर्शकों को पीने का पानी तथा शोचालयों का समुचित प्रबन्ध किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निर्माणी की सुरक्षा टीम के साथ-साथ पुलिस, होमगार्ड तथा सीएमपी कैम्प भी लगाये जा रहे हैं साथ ही लोकल इन्टेलिजेंस की सहायता से संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगाह रखी जायेगी। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से मैदान के प्रमुख स्थानों पर क्लोंज सर्किट कैमरे भी लगाये जा रहे है। पूरे मेले पर नजर रखने हेतु काफी ऊँचाई पर वाच टावर लगाये जा रहे है, तथा प्रकाश व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा रहा है। मेडिकल तथा फायर ब्रिगेड कैम्प के साथ-साथ मैदान में एम्बुलेन्स वाहन भी उपलब्ध रहेंगे। मेले में खान-पान की वस्तुओं की गुणवत्ता पर नजर रखने हेतु सेफ्टी एवं हाईजनिक कमेटी का गठन किया गया है।
महाप्रबन्धक ने आगे बताया कि बच्चों के मनोरंजन हेतु विभिन्न प्रकार के छोटे-बड़े झूले व खेल तमाशे भी लगाये जा रहे है। झूले वालों को सेफ्टी मानको का पूरा ध्यान रखने के साथ-साथ हमारे सम्बन्धित अधिकारियों से प्रमाण पत्र प्राप्त करना भी अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि रामलीला मंचन व प्रदर्शनी मैदान में कोई भी वाहन प्रवेश नहीं करेगां दो स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
पत्रकार वार्ता के दौरान अवर महाप्रबन्धक एसके बनर्जी, एसके सिन्हा, कर्नल एल पाढी, संयुक्त महाप्रबन्धक शिवकुमार, उप महाप्रबन्धक राजीव शर्मा, सतीश चन्द्र सक्सेना, जेपीएन सिंह, सुश्री निवेदिता भी उपस्थित थी। गोविन्द कृष्ण वाजपेयी व ज्ञानेंद्र मोहन 'ज्ञान' के अलावा सत्यनारायण व राहुल आदि व्यवस्था में सहयोगी के रूप में नजर आये।
 

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET