U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  महिला पर खौलता पानी फेंका, गंभीर
Tags:
Publised on : 2011:09:21       Time 12:15                                  Update on  : 2011:09:21       Time 12:15

तन व मन को स्वस्थ रखता है खेल: सिंह
सुलतानपुर, 20 सितम्बर (उप्रससे) । शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए खेल का अपना अलग महत्व है। इसमें सामाजिक एकता और समरसता को बल मिलता है। उक्त बातें रामनगर बाजार में आयोजित दंगल कुश्ती प्रतियोगिता में कांग्रेस के प्रदेश मनरेगा सचिव शिव कुमार सिंह ने व्यक्त की।
बल्दीराय क्षेत्र के रामनगर बढ़नपुर बाजार में श्री फाउण्डेशन समिति लखनऊ के तत्वावधान में एक दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस मनरेगा प्रदेश सचिव शिव कुमार सिंह ने अखाड़े में जाकर विभिन्न जिलों से आये पहलवानों से परिचय प्राप्त किया।
इस दंगल में इलाहाबाद, फैजाबाद, अम्बेडकरनगर, अयोध्या, सुलतानपुर, जगदीशपुर आदि स्थानों के पहलवानों ने भाग लिया। चैलैन्जी कुश्ती में अयोध्या के पहलवान ने पंत स्टेडियम के पहलवान को हराया। अयोध्या के पहलवान केशव दास विजई रहे, तथा 1600 मीटर की दौड़ में कुड़वार के इंटरनेशनल खिलाड़ी केदारनाथ ने जीती। इस दंगल के निर्णायक की भूमिका में फैजाबाद मण्डल के रेफरी बद्रीप्रसाद यादव व जमाल अहमद ने निभाई।
कार्यक्रम का संचालन सूर्यनाथ शुक्ला व व्यवस्थापक रामानन्द पाल ने किया। अध्यक्षता श्री फाउण्डेशन समिति के सचिव संतोष कुमार तिवारी ने की। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. शराफत अली, प्रशान्त सिंह, वीरेन्द्र सिंह, सुशील कुमार दूबे, राम तीरथ पाल, रूद्रमणि त्रिपाठी, बब्बन तिवारी, वेद प्रकाश तिवारी, प्रधान प्रदीप सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

जीआरपी ने गाजियाबाद से पकड़ा जहर खुरान
* दो मोबाइल व एक विदेशी कैमरा बरामद
सुलतानपुर, 20 सितम्बर (उप्रससे) । कई मामलों में वांछित चल रहे जहर खुरान को सुलतानपुर जीआरपी एसओ ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया। जहरखुरान के पास से दो मोबाइल व एक विदेशी कैमरा बरामद किया गया।
बिहार राय के किशनगंज जिले का निवासी जहरखुरान जमाल अहमद पुत्र पुद्दू को जीआरपी एसओ सुनील कुमार सिंह व कांस्टेबल यासीन के साथ गाजियाबाद जीआरपी के सहयोग से 16 सितम्बर को गिरफ्तार कर ट्रांजिस्ट रिमांड पर लिया। गिरफ्तार जहरखुरान जमाल अहमद पर कई मामले चल रहे है। एसओ श्री सिंह ने बताया कि जहर खुरान से बरामद किए गए सामानों में एक विदेशी कैमरा मिला है। दो मोबाइल भी बरामद किया गया है। श्री सिंह ने बताया कि उसकी काफी दिनों से तलाश की जा रही थी। उन्होंने बताया कि जमाल अहमद 10 वर्षों से जहर खुरानी का काम कर रहा था।

महिला पर खौलता पानी फेंका, गंभीर
सुलतानपुर, 20 सितम्बर (उप्रससे) । सम्पत्ति के विवाद में देर रात एक महिला पर पड़ोसियों ने खौलता पानी डाल दिया जिससे महिला गंभीर रूप से जल गई। महिला को उसके भाई ने सीएचसी में भर्ती कराया, जिससे चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। भाई ने चार लोगों के विरूध्द लम्भुआ थाने में तहरीर दी है।
लम्भुआ थाना क्षेत्र के चौपरिया मिश्रान गांव निवासी राकेश मिश्र की 30 वर्षीय पत्नी अंनू मिश्रा पर देर रात पड़ोसी अनीता मिश्रा ने खौलता पानी डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी अनू के मायके नाथीपुर थाना सिंगरामऊ जिला जौनपुर को दी। रात में उसका भाई राहुल बहन के ससुराल पहुंचा और उसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। राहुल के जीजा राकेश मिश्र नौ वर्ष से लापता हैं। उनके दो बच्चे हैं, बावजूद इसके उनके गायब होने के बाद राकेश की सम्पत्ति के लिए ससुराल में पड़ोसी आये दिन अनू को प्रताड़ित करते हैं। राहुल ने पड़ोसी अनीता मिश्रा पत्नी अंजनी प्रसाद, सास गौरा मिश्रा, ससुर गंगा प्रसाद सहित चार लोगों के विरूध्द थाने में तहरीर दी है।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें अभी तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई की जायेगी।


गैरहाजिर चिकित्सकों का वेतन रोके जाने का आदेश
सुलतानपुर, 20 सितम्बर (उप्रससे) । कादीपुर सीएचसी के औचक निरीक्षण में स्वास्थ्य केन्द्र पर मौजूद न रहने वाले तीन चिकित्सकों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामगोपाल ने उनके वेतन रोके जाने का आदेश दिया है। उन्होंने सीएचसी के चिकित्साधिकारी को भी फटकार लगाई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कादीपुर सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी पर मरीजों की भीड़ पाई गई। जबकि सीएचसी से डॉ. आर.के. दास, डॉ. ओ.पी. पाठक, डॉ. जी.सी. चित्रवंशी डयूटी से नदारत मिले। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामगोपाल ने तीनों चिकित्सकों के वेतन रोकने का आदेश दिया है। सीएचसी पर व्याप्त गंदगी को देखते हुए सफाई कर्मी से सफाई पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। कादीपुर सीएचसी के प्रभारी डॉ. राम आसरे को सीएमओ ने कड़ी फटकार लगाते हुए चिकित्सीय व्यवस्था में सुधार लाने का आदेश दिया।

युवा कांग्रेस ने समस्याओं को निकाली पदयात्रा
सुलतानपुर, 20 सितम्बर (उप्रससे) । बिजली रोस्टर, खाद व अन्य कई किसान समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस की ओर से निकाली गई पदयात्रा में सैकड़ों किसानों, नौजवान शामिल हुए। मोतिगरपुर चौराहे से किसान, नौजवान, व्यापारी व छात्र सुबह युवा कांग्रेस नेता अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में सड़क पर उतरे।
क्षेत्र के शाहपुर लपटा, गौरा, दियरा चौराहा, करौंदी, मलवा, हमजाबाद, सदरपुर व बगिया चौराहा होते हुए पदयात्रा लगभग 11 किमी चलकर जयसिंहपुर तहसील पहुंची, जहां उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने एक सप्ताह के अंदर समस्याओं के निराकरण किये जाने का भरोसा दिलाया।
जगह-जगह पर किसान और नौजवानों ने पदयात्रा में शामिल लोगों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। जयसिंहपुर में जनसभा को सम्बोधित करते हुए युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि पूरे देश का पेट भरने वाले किसान के बच्चे आज चिराग की रोशनी में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। बिजली के आने व जाने का समय निर्धारित नहीं है। जिले की 80 प्रतिशत सहकारी समितियों पर खाद नहीं भेजी जा रही है। किसानों की समस्याओं पर न तो शासन ध्यान देता है और न ही प्रशासन। जनप्रतिनिधि सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। किसानों व नौजवानों के हितों से उनका कोई सरोकार नहीं है।
पदयात्रा में तेज बहादुर पाठक, माता प्रसाद सिंह, संतोष सिंह, विजय प्रताप, अशोक वर्मा, घनश्याम पाण्डेय, रवि शुक्ला, सुरेश शुक्ला, अखिलेश अग्रहरि, अरविन्द अग्रहरि, पप्पू सेठ, अमित, प्रशांत, रामकेश, सुभाष पाठक, उमाकांत सिंह, शंकर सेठ, राम अचल तिवारी, मुकेश सिंह, दिनेश सिंह आदि रहे।

 

News source: U.P.SAMACHAR SEWA

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET