U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  उप्र राइस मिलर्स विवाद पर विराम
  Renu Singh,
Tags: rice milers association, bareilly
Publised on : 2011:09:19       Time 15:43                                 Update on  : 2011:09:19       Time 15:43

बरेली : लखनऊ में चल रही रस्साकसी के बीच उप्र राइस मिलर्स एसोसिएशन का चुनाव बरेली में कर लिया गया। भारी संख्या में विभिन्न जिलों से पहुंचे राइस मिलर्स ने पीडी अग्रवाल को प्रांतीय अध्यक्ष, जुबैर अहमद को मंत्री, नसीम अहमद, रघुवंश कुमार, मुन्ने अली व विपिन कुमार को उपाध्यक्ष चुन लिया। इस चुनाव को राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश शुक्ला ने भी यहां पहुंचकर हरी झंडी दे दी। एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर काफी समय से खींचतान चल रही थी। चार सितंबर को लखनऊ में हुई बैठक में चुनाव को लेकर हंगामा भी हुआ था और नौबत मारपीट तक पहुंच गई थी। तब उपेक्षा से क्षुब्ध होकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के राइस मिलर्स बैठक का बहिष्कार करके चले आए थे। बाद में उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के नाम से नया संगठन बनाने का ऐलान कर दिया था। इसके चुनाव के लिए ही पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक रविवार को एक्जीक्यूटिव क्लब में पश्चिमी यूपी के राइस मिलर्स जुटे थे। इसमें आल इंडिया राइस मिलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश शुक्ला भी आ गए। उन्होंने पश्चिमी यूपी के राइस मिलर्स को समझा बुझाकर एक मंच पर रहने का सुझाव दिया। इसके बाद ही नया चुनाव हुआ, जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी मुहर लगा दी। इसमें बरेली के अलावा बहराइच, देवरिया, इलाहाबाद के करीब दो सौ राइस मिलर्स जुटे थे। चुनाव अधिवेशन अध्यक्ष अमृत लाल ने कराया। इसका संचालन पुरुषोत्तम अग्रवाल ने किया। इस मौके पर राजु खंडेलवाल, वफाउर्रमान, जलीस डायमंड, तसद्दुक हुसैन, संजीव अग्रवाल, पवन अग्रवाल, गोविंद त्रिपाठी, अवनीश मिश्रा, खलीक सेठ, अब्दुल वहीद, आबिद अली, जगमोहन, खुर्शीद, मुजीब मलिक आदि राइस मिलर्स मौजूद रहे।

समाचार स्रोतः उ.प्र.समाचार सेवा

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET