|
Home>News |
|
लखनऊ समेत पूरे उत्तर
भारत में भूकंप के झटके |
|
Tags: TREMORED NORTH INDIA INCUDING
LUCKNOW,NCR AND ALL OF U.P. |
|
Publised
on : 2011:09:18
Time 19:51
Update on : 2011:09:18
Time 19:51 |
|
लखनऊ,
18 सितम्बर। (उप्रससे)। राजधानी लखनऊ में
आज शाम करीब पांच बजकर 15 मिनट पर भूकंप
के झटके महसूस किये गए। भूकंप के झटके
प्रदेश के लखनऊ, इलाहाबाद और वाराणसी देश
की राजधानी दिल्ली और एनसीआर समेत समूचे
उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में महसूस किये
गए। भूकंप के केन्द्र सिक्किम बताया
जा रहा है। जहां इसकी तीब्रता रिक्टर
स्केल पर 6.8 मापी गई।
शाम करीब पांच बजकर 15 मिनट पर आये झटके
करीब बीस सेकंड तक राजधानी के विभिन्न
इलाकों में महसूस किये गए। हालांकि किसी
तरह की जनहानि या अन्य किसी नुकसान की अभी
तक कोई सूचना नहीं मिली है। उत्तर प्रदेश
के एनसीआर और दिल्ली में भी तेज झटके लगे
हैं। जबकि बिहार के पटना और पश्चिम बंग की
राजधानी कोलकाता भी भूकंप से हिली है। उधर
विभिन्न एजेंसियों ने खबर दी है कि भूकंप
की तीव्रता पूर्वोत्तर भारत के सिक्किम
में थी। यहां भूकंप की तीव्रता रिक्टर
स्केल पर 6.8 मापी गई। |
|
समाचार स्रोतः
उ.प्र.समाचार सेवा |
|
Summary: EARHQUAKE
IN LUCKNOW |
|
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
|