U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  कांग्रेस अध्यक्ष के आगरा दौरे पर बसपा ने विरोध जताया
Tags: Bahujan Samaj Party
Publised on : 2011:09:18       Time 23:38                                 Update on  : 2011:09:18       Time 23:38

लखनऊ, 18 सितम्बर। (उप्रससे)। आगरा में विस्फोट स्थल पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा.रीता बहुगुणा जोशी के दौरे पर बहुजन समाज पार्टी ने विरोध जताया है। बसपा प्रवक्ता ने इसे सरकारी काम में बाधा बताते हुए कहा है कि इस तरह की घटनाओं पर नेताओं के पहुंचने से अफसरों को काम में बाधा होती है और प्रभावित लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। प्रवक्ता ने आगरा विस्फोट पर कांग्रेस पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया है।
ज्ञातव्य है कि कल सायं काल आगरा के जया हास्पिटल में हुए विस्फोट के बाद आज सुबह कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष डा.रीता बहुगुणा जोशी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने वहां घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद प्रेस से बातचीत की और कहा कि सुरक्षा में चूक हुई है। इस बात को प्रदेश सरकार को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने पुलिस की कार्य प्रणाली की भी आलोचना की। यह बात बसपा और प्रदेश सरकार को नागवार गुजरी है। इसी पर आज बसपा प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस आगरा जैसी घटनाओं पर राजनीति करने से बाज आये।
बहुजन समाज पार्टी के प्रवक्ता ने कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं केन्द्रीय मंत्रियों द्वारा आगरा की घटना पर की जा रही घटिया राजनीति की कडे शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारी सुरक्षा जैसे मुद्दे पर राजनीति नहीं करना चाहिये। आगरा जैसी दर्जनों घटनायें कांग्रेस शासित राज्यों में भी होती ही रहती है। बीएसपी प्रवक्ता ने कहा कि अक्सर जब कोई घटना होती है तो राजनैतिक फायदा लेने के चक्कर में विपक्षी पार्टियों के पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर अनावश्यक बयानबाजी शुरू कर देते हैं।
इन पदाधिकारियों को यह अंदाजा नहीं रहता कि घटनास्थल पर जाकर इस तरह की राजनीति करने से जांच एजेन्सियों को साक्ष्य जुटाने एवं पडताल करने में भारी मुश्किलों का सामना करना पडता है। यही नहीं घायलों के इलाज और उनकी सहायता में भी इन नेताओं की अनावश्यक ''यात्रा'' से जबरदस्त कठिनाई उत्पन्न होती है। दूसरी तरफ सुरक्षा बलों का मनोबल गिरता है क्योंकि उनको इन नेताओं के आने-जाने और उनकी सुरक्षा की व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी होती है।
प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय में हुये विस्फोट के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सभी राजनीतिक पार्टियों से सहयोग करने तथा एकजुटता दिखाने की अपील की थी। लेकिन आगरा की घटना पर कांग्रेस दोहरी नीति अपनाते हुए राजनीतिक फायदे के चक्कर में किसी भी हद तक जाने से बाज नहीं आ रही है

समाचार स्रोतः उ.प्र.समाचार सेवा

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET