U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  विहिप का 30 को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आह्वान
  समाज शक्ति के आगे राजनीतिक शक्तियों को झुकना पड़ेगा: नृत्यगोपाल दास
  -शरद शर्मा-
Tags: Vishwa Hinu Parishad, VHP Ayodhya, Mahant Nirityagopal Das, Hanuman Chalisa Path
Publised on : 2011:09:18       Time 23:09                                 Update on  : 2011:09:18       Time 23:09

अयोध्या, 18 सितम्बर। (उप्रससे)। श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण में आने वाली न्यायिक बाधाओं को दूर करने के लिए साधू-संत व सद्ग्रहस्थ रामभक्त 30 सितम्बर को पूरे देश में एक साथ हनुमत शक्ति का आवाहन करते हुए सामूहिक हनुमान चालिसा का पाठ करेंगे। हनुमान चालिसा का पाठ अपने-अपने मठ-मंदिरों तथा ग्राम और मुहल्लों के किसी एक सार्वजनिक स्थल पर होगा।
श्रीराम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष व श्रीमणिरामदास छावनी के महन्थ नृत्यगोपाल दास जी महाराज ने आज सम्पूर्ण भारत के समस्त संत-धर्माचार्यो तथा सद्ग्रहस्थों से अपील की है कि विगत वर्श 2010 के सितम्बर माह में उच्च न्यायालय की लखनऊ खण्डपीठ ने अयोध्या में विराजमान भगवान रामलला की जन्म भूमि को स्वीकार करते हुए फैसला सुनाया था। इसका एक वर्ष पूर्ण हो रहा है। फैसले से पूर्व पूरे देश भर में हनुमत शक्ति जागरण अनुष्ठान समिति के माध्यम से हनुमान जी का आवाहन किया गया था जिसका परिणाम समाज के सामने रहा। उन्होंने कहा प्रत्येक अच्छे कार्य के मार्ग में बाधायें अवश्य आ जाती है। लेकिन हिन्दू समाज को विचलित होने आवश्यकता नहीं है क्योंकि उसका मार्गदर्षन और उसके कष्टों का निवारण साक्षात् हनुमान जी स्वयं कर रहे है। उन्होंने कहा 30 सितम्बर के दिन प्रात: 10 बजे लोग सामूहिक रूप से एक दिवसीय हनुमान चालीसा का 11 पारायण अवश्य करें। जिससे प्राप्त होने वाली आध्यत्मिक ऊर्जा से सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित श्रीराम जन्मभूमि के इस मुकदमें का षीघ्र निपटारा हो।
उन्होंने कहा अयोध्या में विराजमान प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण अवष्य होगा। देश की सामूहिक दृढ इच्छा शक्ति के आगे राजनीतिक शक्तियों को भी झुकना पडेगा। उन्होनें कहा यह विषय राष्ट्र के उत्थान और धार्मिक जीवन मूल्यों की रक्षा का है। श्रीराम साक्षात् धर्म, संस्कृति एवं आदर्ष के प्रतीक हैं। प्रभु श्रीराम के अनन्य सेवक पवन पुत्र श्रीहनुमान जी का पूर्ण सहयोग इस कार्य को अवष्य प्राप्त होगा। श्री दास ने विश्व हिन्दू परिषद के शीर्ष पदाधिकारियों, देश के प्रमुख संत-धर्माचार्यो से इस संबंध में दूरभाश पर वार्ता कर उन्हें अपने स्तर से इस कार्यम को मूर्तरूप प्रदान करने के लिए मंत्रणा कर 30 सितम्बर को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कार्यम की घोषणा की।

समाचार स्रोतः उ.प्र.समाचार सेवा

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET