U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  पीलीभीत में गुरुग्रंथ साहिब को जलाने की भाजपा ने ंनिंदा की
Tags:
Publised on : 2011:09:17       Time 10:03                                       Update on  : 2011:09:17       Time 10:03

लखनऊ, 15 सितम्बर। (उप्रससे)। भारतीय जनता पार्टी ने पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कटइया स्थित गुरद्वारे में गुरू ग्रन्थ साहित ग्रन्थ को फाडकर जलाने की घटना की निन्दा की। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि धर्म ग्रन्थ के जलाने से सिख समाज ही नहीं अपितु पूरे जनमानस में रोष है। श्री शाही ने ऐसे आपराधिक तत्वों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि उ0प्र0 शासन एवं जिला प्रशासन की शिथिलताके कारण सिख समाज को विवश होकर सडकों पर उतरना पडा।
श्री शाही ने कहा कि भाजपा इस पूरे प्रकरण पर सिख समाज के साथ है। धर्म ग्रन्थ जलाने एवं किसी समाज को अपमानित नहीं किया जाना चाहिए इससे लोगों के धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने इसके लिए उ0प्र0 सरकार एवं जिला प्रशासन को दोषी ठहराते हुए दोषियों के विरूध्द कठोर कार्रवाई की मांग की है। कुछ शरारती तत्व प्रदेश में साम्प्रदायिक सौहार्द विगाडने का प्रयास कर रहे हैं। श्री शाही ने सिखों के धर्म ग्रन्थ जलाए जाने पर गम्भीर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा इस घटना की जितनी भी निन्दा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि पीलीभीत, विजनौर, गाजियाबाद की घटनाओं में भी सिख अपमानित हुए। यह सरकार की विफलता एवं तानाशाहीपूर्ण रवैये का परिणाम है। सरकार को इस पर प्रभावी कदम उठाना चाहिए। जिसकी जितनी भी निन्दा की जाए कम है।
श्री शाही ने कहा कि उ0प्र0 में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। आपराधिक तत्वों एवं पुलिस का मनोबल बढ रहा है। प्रदेश में सरकार भ्रष्टाचार में आकण्ठ डूबी हुई है। सरकार के मंत्री विधायक विभिन्न आरोपों में जेल जा रहे हैं। पूरी सरकार अपराध एवं भ्रष्टाचार से घिरी हुई है। इस सरकार में अपराधियों के इतने होंसले बढ गए है कि अब कारागार में भी हत्यांए हो रही है। आज जनता इस सरकार से आजिज आ चुकी है। अब ऐसी सरकार को चला जाना चाहिए।  
  

समाचार स्रोतः उ.प्र.समाचार सेवा

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET