U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  केन्द्र सरकार ने जनता के साथ धोखा किया: कलराज मिश्र
Tags:
Publised on : 2011:09:16       Time 10:35                                       Update on  : 2011:09:16       Time 10:35

पेट्रोल मूल्य वृध्दि पर भाजपा ने आक्रोश जताया, विरोध में धरना प्रदर्शन आज
लखनऊ, 15 सितम्बर। (उप्रससे)। पेट्रोल के मूल्यों में वृध्दि किये जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने आक्रोश व्यक्त किया है तथा कल प्रदर्शन की घोषणा की है। पार्टी पूरे प्रदेश में कल एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी तथा केन्द्र सरकार का पुतला दहन करेगी। राष्ट्रीय उपध्यक्ष कलराज मिश्र न पेट्रोल मूल्य वृध्दि को जनता के साथ धोखा करार दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सूर्य प्रताप शाही ने पेट्रोल मूल्य वृध्दि का कडा विरोध करते हुए मांग की कि केन्द्र सरकार पेट्रोल के बढे हुए दाम तत्काल वापस करे।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व चुनाव अभियान समिति के प्रमुख कलराज मिश्र ने पेट्रोल कीमतों में वृध्दि को जनता के साथ धोखा बताते हुए कहा कि यूपीए सरकार जनता पर बोझ बन चुकी है। श्री मिश्र ने पेट्रोल मूल्य वृध्दि पर कडी प्रतियिा व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश की बागडोर संभालने वाले अर्थशास्त्री, प्रधानमंत्री की विफलता है। उन्होंने कहा कि साल भर के भीतर ही कई बार पेट्रोल के दामों में हुई बेतहाशा वृध्दि के लिए केवल तेल कम्पनियां ही नहीं बल्कि यूपीए सरकार भी जिम्मेदार है। उन्होनें कहा यदि सरकार की नियत साफ होती तो वह विभिन्न करों में कमी करके पेट्रोल मूल्य वृध्दि को रोककर आम आदमी को राहत दे सकती थी।
प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि पहले से बढी हुई मंहगाई से जनता कराह रही है। पुन: इस संप्रग सरकार कार्यकाल में अनेकों बार पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस के दामों में भारी वृध्दि करने से मंहगाई दिन दूना रात चौगुना बढ रही है। इस मूल्य वृध्दि अल्प वेतन भोगी, नौजवान, विद्यार्थी पर इसका सीधा असर जाएगा। उसे अपने दो पहिया वाहन कबाड़ियों के हाथ विवश होना पडेगा। इस मूल्य वृध्दि के विरूध्द भाजपा कार्यकर्ता केन्द्र सरकार के जनविरोधी निर्णय के खिलाफ कल प्रदेश के सभी महानगरों में विरोध प्रदर्शनपुतला दहन करेंगे।
  

समाचार स्रोतः उ.प्र.समाचार सेवा

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET