U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  कन्नौज में पुलिस तांडव और नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा का धरना प्रदर्शन
Tags:
Publised on : 2011:09:16       Time 10:35                                       Update on  : 2011:09:16       Time 10:35

मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार की सहायता, जांच दल गठित

प्रदेश सरकार तानाशाह और संवेदनहीन: विजय पाठक

लखनऊ, 15 सितम्बर। (उप्रससे)। कन्नौज में पुलिस तांडव तथा नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी ने राय मुख्यालय पर धरना दिया प्रदर्शन किया। पार्टी प्रवक्ता विजय बहादरु पाठक ने धरने को सफल बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाह हो गई तथा इसमें संवेदनशीलता नहीं है। उधर पार्टी ने कन्नौज की घटना में मारे गए लोगो के परिजनों को पचास पचास हजार रूपये की सहायता की घोषणा की। पार्टी ने घटना की जाच के लिए एक दल भी गठित कर दिया है।
श्री पाठक ने आज पार्टी मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में आज हुए विरोध प्रदर्शन को पूरी तरह सफल होने का दावा करते हुए कहा कहा कि कन्नौज की घटना प्रशासनिक अदूरदर्षिता का परिणाम है। प्रशासनिक तंत्र ने जिस तरह मृतकों के परिजनों को उनकी लाशों को देने में हीला-हवाली की उससे आोश बढा। पुलिस ने बेरहमीपूर्वक गोली चलाई, बेगुनाह किशोर मारा गया। पार्टी के नेता कन्नौज जाना चाहते थे। कल राष्ट्रीय नेता उमा श्री भारती, प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही को नहीं जाने दिया गया। आज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार को कन्नौज (गुरूसहांयगंज) जाते हुए तिरवा ासिंग पर प्रशासन ने रोक दिया। यह शासन की हठधर्मिता का परिचायक है।
उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कलराज मिश्र ने पार्टी की तरफ से मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार रूपये दिए जाने की घोषणा की। उधर प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने इस पूरे मामले की विस्तृत अध्ययन कर रिपोर्ट दिए जाने हेतु पार्टी की प्रदेश महामंत्री प्रेमलता कटियार के नेतृत्व में जांच दल की घोषणा की है। जो शीघ्र ही गुरूसहांयगंज जाएगा। उनके साथ विधायक सलिल विश्नोई, सतीश महाना और बालचन्द्र मिश्र भी जाएंगे।
श्री पाठक ने पूरे प्रदेश में कि आज लखनऊ में पार्टी के प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, राजेन्द्र तिवारी शामिल हुए। प्रदेश के अन्य जिलों सीतापुर में जिलाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, लखीमपुर में जिलमहामंत्री अरविन्द सिंह, अम्बेडकरनगर में जिलाध्यक्ष रामप्रकश यादव, रायबरेली में जिलाध्यक्ष पशुपति शंकर बाजपेयी, बहराइच में चन्द्रभान सिंह, डा0 जितेन्द्र त्रिपाठी, श्रावस्ती में जगदम्बिका प्रसाद वर्मा, आगरा जिला व महानगर में सदर तहसील पर, अलीग़ढ जिला व महानगर में रामलीला ग्राउण्ड, फिरोजाबाद जिला व महानगर में डी0एम0 को ज्ञापन, एटा जिला मुख्यालय पर धरना ज्ञापन, मैनपुरी में सदर तहसील पर धरना प्रदर्शन, हाथरस में डी0एम0 को ज्ञापन, कासगंज में गांधी मूर्ति पर धरना एवं प्रदर्शन, बदायूं में तहसील पर धरना प्रदर्शन, बरेली जिला व महानगर में कलैक्टरी पर धरना व डी0एम0 को ज्ञापन, पीलीभीत जिला मुख्यालय पर धरना व प्रदर्शन एवं मथुरा में युवा मोर्चा ने पुतला दहन किया। बुंदेलखंड में झांसी, ललितपुर, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन सहित सभी जनपदों में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन हुआ कई जनपदों में पुतला दहन भी किया गया।

पेट्रोल मूल्य वृध्दि पर भाजपा ने आक्रोश जताया, विरोध में धरना प्रदर्शन आज
केन्द्र सरकार ने जनता के साथ धोखा किया: कलराज मिश्र
लखनऊ, 15 सितम्बर। (उप्रससे)। पेट्रोल के मूल्यों में वृध्दि किये जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने आक्रोश व्यक्त किया है तथा कल प्रदर्शन की घोषणा की है। पार्टी पूरे प्रदेश में कल एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी तथा केन्द्र सरकार का पुतला दहन करेगी। राष्ट्रीय उपध्यक्ष कलराज मिश्र न पेट्रोल मूल्य वृध्दि को जनता के साथ धोखा करार दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सूर्य प्रताप शाही ने पेट्रोल मूल्य वृध्दि का कडा विरोध करते हुए मांग की कि केन्द्र सरकार पेट्रोल के बढे हुए दाम तत्काल वापस करे।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व चुनाव अभियान समिति के प्रमुख कलराज मिश्र ने पेट्रोल कीमतों में वृध्दि को जनता के साथ धोखा बताते हुए कहा कि यूपीए सरकार जनता पर बोझ बन चुकी है। श्री मिश्र ने पेट्रोल मूल्य वृध्दि पर कडी प्रतियिा व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश की बागडोर संभालने वाले अर्थशास्त्री, प्रधानमंत्री की विफलता है। उन्होंने कहा कि साल भर के भीतर ही कई बार पेट्रोल के दामों में हुई बेतहाशा वृध्दि के लिए केवल तेल कम्पनियां ही नहीं बल्कि यूपीए सरकार भी जिम्मेदार है। उन्होनें कहा यदि सरकार की नियत साफ होती तो वह विभिन्न करों में कमी करके पेट्रोल मूल्य वृध्दि को रोककर आम आदमी को राहत दे सकती थी।
प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि पहले से बढी हुई मंहगाई से जनता कराह रही है। पुन: इस संप्रग सरकार कार्यकाल में अनेकों बार पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस के दामों में भारी वृध्दि करने से मंहगाई दिन दूना रात चौगुना बढ रही है। इस मूल्य वृध्दि अल्प वेतन भोगी, नौजवान, विद्यार्थी पर इसका सीधा असर जाएगा। उसे अपने दो पहिया वाहन कबाड़ियों के हाथ विवश होना पडेगा। इस मूल्य वृध्दि के विरूध्द भाजपा कार्यकर्ता केन्द्र सरकार के जनविरोधी निर्णय के खिलाफ कल प्रदेश के सभी महानगरों में विरोध प्रदर्शनपुतला दहन करेंगे।

पीलीभीत में गुरुग्रंथ साहिब को जलाने की भाजपा ने ंनिंदा की
लखनऊ, 15 सितम्बर। (उप्रससे)। भारतीय जनता पार्टी ने पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कटइया स्थित गुरद्वारे में गुरू ग्रन्थ साहित ग्रन्थ को फाडकर जलाने की घटना की निन्दा की। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि धर्म ग्रन्थ के जलाने से सिख समाज ही नहीं अपितु पूरे जनमानस में रोष है। श्री शाही ने ऐसे आपराधिक तत्वों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि उ0प्र0 शासन एवं जिला प्रशासन की शिथिलताके कारण सिख समाज को विवश होकर सडकों पर उतरना पडा।
श्री शाही ने कहा कि भाजपा इस पूरे प्रकरण पर सिख समाज के साथ है। धर्म ग्रन्थ जलाने एवं किसी समाज को अपमानित नहीं किया जाना चाहिए इससे लोगों के धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने इसके लिए उ0प्र0 सरकार एवं जिला प्रशासन को दोषी ठहराते हुए दोषियों के विरूध्द कठोर कार्रवाई की मांग की है। कुछ शरारती तत्व प्रदेश में साम्प्रदायिक सौहार्द विगाडने का प्रयास कर रहे हैं। श्री शाही ने सिखों के धर्म ग्रन्थ जलाए जाने पर गम्भीर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा इस घटना की जितनी भी निन्दा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि पीलीभीत, विजनौर, गाजियाबाद की घटनाओं में भी सिख अपमानित हुए। यह सरकार की विफलता एवं तानाशाहीपूर्ण रवैये का परिणाम है। सरकार को इस पर प्रभावी कदम उठाना चाहिए। जिसकी जितनी भी निन्दा की जाए कम है।
श्री शाही ने कहा कि उ0प्र0 में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। आपराधिक तत्वों एवं पुलिस का मनोबल बढ रहा है। प्रदेश में सरकार भ्रष्टाचार में आकण्ठ डूबी हुई है। सरकार के मंत्री विधायक विभिन्न आरोपों में जेल जा रहे हैं। पूरी सरकार अपराध एवं भ्रष्टाचार से घिरी हुई है। इस सरकार में अपराधियों के इतने होंसले बढ गए है कि अब कारागार में भी हत्यांए हो रही है। आज जनता इस सरकार से आजिज आ चुकी है। अब ऐसी सरकार को चला जाना चाहिए।  
  

समाचार स्रोतः उ.प्र.समाचार सेवा

Summary:  

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET