U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  खण्डूरी उत्तराखण्ड के नये मुख्यमंत्री
Tags: Maj.Gen.B,C,Khanduri
Publised on : 2011:09:10       Time 21:45                                 Update on  : 2011:09:10      Time 21:45

देहरादून, 10 सितम्बर। (उप्रससे)। U.P.Samachar Sewa मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूरी फिर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री होंगे। उनके मुख्यमंत्री मनोनीत किये जाने की घोषणा आज शाम नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नितिन गडकरी ने की। श्री गडकरी ने पार्टी की सर्वोच्च अधिकार प्राप्त संसदीय बोर्ड की बैठक में हुए फैसले की जानकारी मीडिया को स्वयं दी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उत्तराखण्ड में आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री बदलने का फैसला लिया है। यह बात स्वयं गडकरी ने आज मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को बता दी। उन्होंने निशंक से कहा कि पार्टी आगामी चुनाव मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूरी क नेतृत्व में लड़ना चाहती है। इसलिए मुख्यमंत्री बददने का फैसला किया गया है। गडकरी के अनुसार इस फैसले को निशंक ने तत्काल स्वीकार कर लिया। मुख्यमंत्री पद से निशंक कल त्यागपत्र देंगे। कल ही दोपहर को यहां विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में राष्ट्रीय महासचिव रविशंकर प्रसाद रहेंगे। इसी बैठक में नये नेता के रूप में मेजर जनरल बी.सी.खण्डूरी का चुनाव किया जाएगा। शाम को चार बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

समाचार स्रोतः उ.प्र.समाचार सेवा

Summary: Major General  Buvanchandra Khanduri again Chief Minister of Uttrakhand

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET