U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  छह अक्टूबर को टिकैत जयंती किसान दिवस के रूप मे मनेगी
Tags: Bhartiya Kishan Union BKU, founder Mahendra Singh Tikait, Bierbth Day, 6TH Oct. Kishan Divas
Publised on : 2011:09:10       Time 17:38                                 Update on  : 2011:09:10      Time 17:38

सहारनपुर 10 सितम्बर। (उप्रससे)। Uttar Pradesh News किसानो के मसीहा महेन्द्र सिंह टिकैत का जन्म दिन किसान दिवस के रूप में मनाया जायेगा। सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उक्त विचार भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश सिंह टिकैत ने राजारानी बैंक्वेट हाल में एक सम्मेलन के दौरान व्यक्त किये।
चौ. नरेश सिंह टिकैत ने कहा कि केन्द्र सरकार वस्तुओं के दाम अपनी मनमर्जी से बढ़ाती है। लेकिन उत्पादों की कीमत किसानों को कम दी जाती है। उन्होंने कहा कि आलू के किसान को लागत मूल्य भी निकालना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए छठे वेतन आयोग की शिफारिशों को लागू कर दिया गया है। लेकिन देश को पालने वाले अस्सी प्रतिशत किसानों के हित में राष्ट्रीय किसान आयोग की शिफारिशों को केन्द्र सरकार लागू नहीं कर पा रही है। प्रदेश अध्यक्ष दीवान चंद चौधरी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा की अनदेखी करके विकास के नाम पर अंग्रेजों के समय का भूमि अधिग्रहण कानून का इस्तेमाल करके कृषि योग्य भूमि किसानों से जबरदस्ती कम दामों पर लेकिन पूंजीपतियों को अधिक दामों पर बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि गन्ने के एथनाल का उत्पादन करके किसानों की हालत को सुधारा जा सकता है। साथ ही डीजल, पेट्रोल के आयात के नाम पर खर्च हो रहे धन को भी बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अधिकतर सरकारी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर 18 अक्टूबर जंतर-मंतर नई दिल्ली में पंचायत की जायेगी साथ ही उन्होंने छ: अक्टूबर को महात्मा टिकैत के जन्म दिन को किसान दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया। सम्मेलन को घनश्याम वर्मा, विनय, सरदार मनमोहन सिंह, ओमपाल मलिक, यशपाल चौधरी आदि ने भी सम्बोधित किया।
तहसील रामपुर के प्रांगण में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के बेटे व भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने एक समीक्षा बैठक में तहसील क्षेत्र से आये किसानों को सम्बोधित करते हुये कहा कि यदि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी है तो वह किसी भी समय मेरे पास आ सकते है। मेरे दरवाजे जनता के लिए चौबीस घण्टे खुले है। उन्होंने कहा कि किसान एक जुट होकर पहले की तरह अपनी लड़ाई लड़े मेरा सहयोग हमेशा आपके साथ है। ब्लांक अध्यक्ष चौ. जगपाल सिंह ने कहा कि जल्द ही ब्लांक व तहसील स्तर पर नये संगठन का गठन कर संगठन को मजबूत किया जायेगा और किसानों के हितो की लडाई लडी जायेगी। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकों को चेतावनी दी कि यदि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जल्द से जल्द कोई सुधार नही किया तो वह जल्द ही इस सम्बध में उगाधिकारीयों से मिलेगें। इस मौके पर मा. सेवाराम, जसवीर सिंह, अनील, सोमपाल, संदीप चौधरी, नाथीराम, प्रदीप चौधरी, शिवकुमार, अशोक कुमार ,बुगााराम आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

समाचार स्रोतः उ.प्र.समाचार सेवा

Summary: Tikait birth day 6th October would be celebrate as Kishan Diwas

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET